श्रीहरि कौशल सांवरिया चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के द्वारा अष्ट दिवसीय श्रीगुरु पूर्णिमा महोत्सव 03 जुलाई से

वृन्दावन।रुक्मणी विहार-बसेरा बैकुंठ स्थित श्रीकृष्णाश्रय में श्रीहरि कौशल सांवरिया चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के द्वारा बैकुंठवासी हरि कौशल महाराज की पावन स्मृति में अष्ट दिवसीय श्रीगुरु पूर्णिमा महोत्सव 03 से 10 जुलाई 2025 पर्यन्त विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के मध्य अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।

Jul 1, 2025 - 17:48
Jul 1, 2025 - 17:50
 0  12

जानकारी देते डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव के अंतर्गत 03 से 09 जुलाई 2025 पर्यन्त सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा।जिसमें अपराह्न 03 बजे से हरि इच्छा तक प्रख्यात भागवत प्रवक्ता श्रीहरि वर्षा कौशल अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा समस्त भक्तों-श्रृद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा श्रवण कराएंगी।उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में प्रातः 10 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य गुरु पूजन होगा।साथ ही सरस भजन संध्या का आयोजन होगा।

जिसमें प्रख्यात भजन गायक उमेश सांवरा (आगरा) व श्याम सुन्दर ब्रजवासी ठाकुर श्रीराधा-कृष्ण की महिमा से ओतप्रोत भजनों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन करेंगे।तत्पश्चात  हवन व संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारा आदि के कार्यक्रम भी संपन्न होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow