नोएडा:34 प्लॉटों पर 1375 आवेदन,ई ऑक्शन में 204 करोड़ की लगी बोली
नोएडा। प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना में जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली है, वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रकाशित प्रथम आवासीय भूखण्ड योजना 2025 को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

यह योजना 03 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हुई थी। योजना में उपलब्ध 34 भूखण्डों के लिए कुल 1375 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके बाद एचडीएफसी बैंक पोर्टल के माध्यम से 9 और 11 दिसंबर 2025 को ई-ऑक्शन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदकों ने बोली प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन 34 भूखण्डों का आरक्षित मूल्य 118.32 करोड़ रुपये निर्धारित था, जिसके मुकाबले प्रतिभागियों से कुल 204.03 करोड़ रुपये की बोली प्राप्त हुई। इस प्रकार नोएडा प्राधिकरण को रिज़र्व मूल्य से 85.71 करोड़ रुपये अधिक का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। प्राप्त उच्चतम बोली आरक्षित मूल्य का 172.42% रही, जो योजना की लोकप्रियता और बाजार में बढ़ती मांग को दर्शाती है।
प्राधिकरण के अनुसार, सफल ई-ऑक्शन प्रक्रिया पारदर्शिता और भरोसे का प्रतीक है तथा आगे भी इसी प्रकार की योजनाएं समय-समय पर जारी की जाती रहेंगी।
What's Your Reaction?