सीईओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 2200 करोड़ का औद्योगिक बूम, 23,000 से अधिक नौकरियाँ सृजित होंगी

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने वर्ष 2025 में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित कर दिया है।

Dec 9, 2025 - 19:48
 0  24
सीईओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 2200 करोड़ का औद्योगिक बूम, 23,000 से अधिक नौकरियाँ सृजित होंगी

सीईओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 2200 करोड़ का औद्योगिक बूम, 23,000 से अधिक नौकरियाँ सृजित होंगी

मुकेश गुप्ता

नोएडा/यमुना प्राधिकरण।यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने वर्ष 2025 में औद्योगिक विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित कर दिया है।सीईओ राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण ने मेडिकल डिवाइस पार्क, MSME सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टॉय पार्क, हैंडीक्राफ्ट और मैन्युफैक्चरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में 65 कंपनियों को औद्योगिक भूखंड आवंटित किए हैं। इन परियोजनाओं में लगभग 2200 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष निवेश होगा और 23,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

सीईओ राकेश कुमार सिंह ने स्वयं इन योजनाओं की मॉनिटरिंग की और आवेदन प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और उद्योग अनुकूल बनाया, जिसके चलते निवेशकों का विश्वास तेजी से बढ़ा है।

**मेडिकल डिवाइस पार्क—सेक्टर 28 में 12 कंपनियों को प्लॉट

1000 करोड़ निवेश, 1000 रोजगार**

YEIDA की मेडिकल डिवाइस पार्क योजना के अंतर्गत 48 आवेदनों में से 12 कंपनियों को भूमि आवंटित की गई।
सीईओ राकेश सिंह ने बताया कि यह पार्क उत्तर प्रदेश को मेडिकल उपकरण निर्माण का हब बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।

प्रमुख कंपनियाँ:

Advanced LifeSciences Pvt. Ltd.

Unified INC

Infinity Mediquip India Pvt. Ltd.

**सेक्टर-24 की MLU योजना—11 कंपनियों को प्लेट

1000 करोड़ निवेश, 4500 रोजगार**

इलेक्ट्रॉनिक्स, ESDM, आईटी/आईटीईएस, रेडीमेड गारमेंट्स और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की 11 कंपनियों को भूमि आवंटित की गई।

प्रमुख कंपनियाँ:

Boltt Games Pvt. Ltd.

Ambrane India Pvt. Ltd.

Innovative India Ltd.

Alstone Manufacturing Pvt. Ltd.

सीईओ राकेश सिंह ने कहा कि यह योजना YEIDA को इलेक्ट्रॉनिक निर्माण का प्रमुख आधार बनाएगी।

**सेक्टर 29–32–33 (8000 वर्गमीटर तक) — 37 कंपनियों को आवंटन

700 करोड़ निवेश, 3000 रोजगार**

जनरल मैन्युफैक्चरिंग, टॉय पार्क, अपरल पार्क और हैंडीक्राफ्ट क्षेत्र की 37 कंपनियों को भूमि प्रदान की गई।

प्रमुख कंपनियाँ:

Metatronika India

Ranban Exim Pvt. Ltd.

SysSpa Aero System

Everyday Steel Storage Pvt. Ltd.

**8000 वर्गमीटर से बड़ी इकाइयों के लिए योजना

5 बड़े उद्योगों को आवंटन, 400 करोड़ निवेश, 13,500 रोजगार**

इन बड़ी इकाइयों में प्रमुख नाम शामिल हैं—

Elite Home Décor

Indian Silks

Meenu Creation LLP

इन निवेशों से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।

सीईओ राकेश कुमार सिंह के अनुसार YEIDA का लक्ष्य सिर्फ निवेश आकर्षित करना नहीं, बल्कि यहां आने वाली हर कंपनी को विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।हमारी प्राथमिकता है— उद्योगों को जमीन से लेकर संचालन तक हर सुविधा समयबद्ध, पारदर्शी और बिना किसी बाधा के मिले।

हमने 65 कंपनियों को प्लॉट आवंटित किए हैं, जिनसे 2200 करोड़ का निवेश और 23,000 से ज्यादा नौकरियाँ आएँगी।यह सिर्फ शुरुआत है। आने वाले महीनों में YEIDA को उत्तर भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक और लॉजिस्टिक हब बनाने की दिशा में और बड़े फैसले लिए जाएंगे।”**

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow