शनिदेव मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

बुलंदशहर: सिकंदराबाद विधानसभा गुलावठी के शिव-शनिदेव मंदिर में मंगलवार को शनि जयंती पर शनिदेव की आराधना करने को सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा।

May 27, 2025 - 21:02
 0  26
शनिदेव मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

शनिदेव मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए उमड़ा भक्तों का सैलाब

आज का मुद्दा (सोनू सैनी सिकंदराबाद)

बुलंदशहर: सिकंदराबाद विधानसभा गुलावठी के शिव-शनिदेव मंदिर में मंगलवार को शनि जयंती पर शनिदेव की आराधना करने को सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा। शनि जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

शनि जनमोत्सव पर सुबह नौ बजे रूद्राभिषेक हुआ तो 10 बजे हवन हुआ। दोपहर 1 बजे तेलाभिषेक तो 3 बजे विशाल भंडारा हुआ। शनि देव को छप्पन भोग का भोग लगाया गया। पूजा अर्चना पुजारी मनीष शास्त्री ने संपन्न कराई। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महासचिव महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल सिंहल, उपाध्यक्ष संजीव कौशिक, सचिव राकेश गुप्ता, सह-कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंहल, लेखानिरीक्षक अनिल कंसल सहित मंदिर समिति के सभी लोग व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

पुजारी मनीष शास्त्री का कहना है कि शनिदेव की आराधना से जीवन में आने वाले कष्ट और दुख दूर हो सकते हैं। शनिदेव कर्मफलदाता हैं। शनिदेन की आराधना से जीवन संवर जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow