हिमाचल में सम्पन्न हुआ भव्य धार्मिक आयोजन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की तहसील धीरा के अंतर्गत गांव लहरचलाना, डाकखाना चौकी स्थित बाबा बालक नाथ सिद्ध सेवा आश्रम में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है।

Nov 29, 2025 - 18:14
 0  111
हिमाचल में सम्पन्न हुआ भव्य धार्मिक आयोजन

हिमाचल में सम्पन्न हुआ भव्य धार्मिक आयोजन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की तहसील धीरा के अंतर्गत गांव लहरचलाना, डाकखाना चौकी स्थित बाबा बालक नाथ सिद्ध सेवा आश्रम में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया है।
आश्रम परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में यह आयोजन क्षेत्र के सबसे बड़े धार्मिक उत्सवों में से एक सिद्ध हुआ।

पीठाधीश्वर श्री धीरज महाराज जी की दिव्य उपस्थिति ने कार्यक्रम को बनाया विशेष

इस समारोह की सबसे बड़ी विशेषता रही बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ, सेक्टर-62 नोएडा के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री धीरज महाराज जी की पावन उपस्थिति।श्री महाराज जी ने अपने दिव्य उपदेश, आशीर्वचन और आध्यात्मिक उद्बोधनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को अभिभूत कर दिया।उनके दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

दिल्ली के विख्यात विद्वान डॉ. सुभाष शर्मा और डॉ. प्रवीन शर्मा रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में दिल्ली से पहुंचे प्रसिद्ध विद्वान व आध्यात्मिक चिंतक डॉ. सुभाष शर्मा और उनकी धर्मपत्नी डॉ. प्रवीन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।दोनों ने अपने प्रवचनों में सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक सेवा और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला।

ज्योति प्रचंड आयोजन बना आकर्षण का केंद्र

वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि से सम्पन्न हुआ ज्योति प्रचंड कार्यक्रम पूरे आयोजन का आध्यात्मिक केंद्र रहा।ज्यों ही ज्योति प्रज्ज्वलित हुई, पूरा आश्रम तीव्र आध्यात्मिक ऊर्जा से जगमगा उठा और भक्त भक्तिभाव से सराबोर हो गए।श्री धीरज महाराज जी और अन्य संतों की उपस्थिति से यह क्षण और भी पवित्र बन गया।

हजारों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद — माहौल बना भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण

कांगड़ा, पालमपुर, धर्मशाला, ऊना, मंडी, बिलासपुर सहित पंजाब-हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर से भी हजारों भक्त पहुंचे।पीठाधीश्वर श्री धीरज महाराज जी, डॉ. सुभाष शर्मा और डॉ. प्रवीन शर्मा की संयुक्त उपस्थित ने इस कार्यक्रम को अत्यंत ऊंचे स्तर का बना दिया।

नोएडा और विभिन्न शहरों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजनों पर किया नृत्य

इस कार्यक्रम में नोएडा से पहुंचेशालू राणा, ज्योतिषाचार्य रोहित जी, एडवोकेट हर्ष, कनिका, नेहा, हर्षिता, हर्ष, केशव, डैनी, दानी, इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम गुलेरिया, सुदेश, अमित, आशीष, जितेन्द्र, वीरेंद्र, रीटा, कल्पना डडवाल, जगदेव, शिवानी, परवीन शुक्ला, जोगिंदर, वंदना, संसारो देवी, शेखर राणा, परवीन, कमल किशोर, पिंकी, विकास, सीए रवि, सुरेश शर्मा, डॉ. राकेश मिन्हाससहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शेर सिंह मस्ताना की प्रस्तुति ने वातावरण में जादू भर दिया और उनके भजनों ने उपस्थित भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।

गोगा जाहरवीर जी की कथा और बाबा बालक नाथ जी के भजनों ने मोह लिया मन

हिमाचल के लोकप्रिय कार्यक्रम "गप-शप" के एडिटर-इन-चीफ परवीन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अमन, गगन सूद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश मेहता, कैप्टन देविंद्र चौहान, कैप्टन प्रधान सिंह राणा, कैप्टन जगदीश राणा सहित सैकड़ों भक्तों नेगोगा जाहरवीर जी की अमर कथा और बाबा बालक नाथ जी के भजनों का आनंद लिया।कार्यक्रम में उपस्थित—सुशील, अनीजमा भूरिया, पवन सिपाही, मुकेश भारती, कुलश्रेष्ठ, राजन, बिमला, आशु, मोहित गुर्जर, विकास धीमन, ग्राम प्रधान नोरा, श्रवण सिंह, सुनीता राणा, विशाल व प्रियंका चौहान (फरीदाबाद), गोगा गढ़ के महंत बिहारी लाल, डॉ. हैप्पी, आशीष शर्मा सहित हजारों श्रद्धालु कार्यक्रम का हिस्सा बने।

सम्पन्न कार्यक्रम बना दिव्य आध्यात्मिक संगम

बाबा बालक नाथ सिद्ध पीठ के पीठाधीश्वर श्री धीरज महाराज जी,डॉ. सुभाष शर्मा और डॉ. प्रवीन शर्मा की प्रेरणादायी उपस्थिति ने इस आयोजन कोस्मरणीय, सफल और आध्यात्मिक रूप से अत्यंत समृद्ध बना दिया।
गांव लहरचलाना का यह धार्मिक आयोजन आने वाले समय में भी लंबे अरसे तक अपनी भव्यता और दिव्यता के लिए स्मरण किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow