बांदा:प्राधिकरण का अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

बांदा-विकास प्राधिकरण के प्रर्वतन दल द्वारा भू-स्वामी उर्मिला एवं किशोरी उर्फ बुल्लू विक्रेता अजीत गुप्ता,प्रकाश मिश्रा एवं राजभवन उपाध्याय द्वारा नरैनी रोड बांदा मेडिकल कालेज के पीछे की गयी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

Dec 8, 2025 - 20:18
 0  17

अवैध प्लाटिंग किये जाने पर प्राधिकरण द्वारा 31 जुलाई को चालानी कार्यवाही करते हुये प्राधिक रण में वाद योजित किया गया।विपक्षी को पर्याप्त अवसर दिये जाने के उपरान्त ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया एवं विपक्षी को निर्देश दिये गये कि उक्त अवैध प्लाटिंग को 30 दिवस के अन्दर स्वतः हटाते हुये प्राधिकरण को सूचित करें।किन्तु विपक्षी द्वारा उक्त का पालन न किये जाने पर प्राधिकरण द्वारा सोमवार को ध्वस्ती करण की कार्यवाही की गयी।ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक एव नायब तहसीलदार के साथ प्राधिकरण का प्रर्वतल दल उपस्थित रहा।

विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग में प्लाट न खरीदने की हिदायत दी।क्योकि अवैध प्लाटिंग पर क्रय विक्रय किया जाना अपराध है।जिसमें कभी भी प्राधिकरण की विधिक कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow