Beauty Tips: चेहरे के प्रॉब्लम से है परेशान, एलोवेरा के साथ लगाएं यह खास चीज, शीशे सा चमकेगा चेहरा
Beauty Tips: हजारों ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बाद भी लोग स्किन प्रॉब्लम से परेशान रहते हैं। लेकिन यदि हम आपको बताएं कि कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं जो स्किन से जुड़ी तमाम दिक्कतों से आपको निजात दिलाएगी।
Beauty Tips: हेल्दी स्किन हर किसी को चाहिए। अपनी स्किन को साफ सुथरा और स्वस्थ रखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। मगर हजारों ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के बाद भी लोग स्किन प्रॉब्लम से परेशान रहते हैं। लेकिन यदि हम आपको बताएं कि कुछ ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं जो स्किन से जुड़ी तमाम दिक्कतों से आपको निजात दिलाएगी।
जी हां, यह प्राकृतिक चीज हैं एलोवेरा और हल्दी। एलोवेरा और हल्दी के कई फायदे हैं। एलोवेरा आपके स्किन को मॉइश्चराइज रखता है। वहीं हल्दी आपके चेहरे की रंगत को बढ़ाता है। एलोवेरा की खासियत यह है की यह हर तरह के स्किन वालों के लिए सही है। हल्दी में एंटी-इन्फ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट्स, और एंटी-माइक्रोबॉयल, गुण पाए जाते हैं। हल्दी आपके स्किन की रंगत को बढ़ाता। और दाग धब्बों से आपको छूटकारा दिलाता है। एलोवेरा और हल्दी लगाने के कई फायदे हैं। तो सोचिए यदी आप एलोवेरा और हल्दी को मिलाकर अपने स्किन पर लगायेगे तो आपकी स्किन को कितना फायदा होगा। आइए जानते हैं कैसे आप एलोवेरा और हल्दी को मिलाकर अपने चहरे पर लगा सकते हैं।
ऐसे करें इस्तमाल
एलोवेरा जेल में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर अच्छी तरीके से मिक्स कर लें। हल्दी और एलोवेरा के इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अच्छे तरीके से लगा लें। इसे लगाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ समय के बाद ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो लें। इससे आपके चेहरे को बहुत फ़ायदा होगा।
एक एलोवेरा लें। उसे बीचो-बीच काट लें। एलोवेरा के गुड्डे को चम्मच की मदद से निकाल लें। अब उसके छिलके पर चुटकी भर हल्दी पाउडर डडालें। इसे अपनी बॉडी पर हल्के-हल्के हाथों से रगड़ लें। कुछ समय बाद आप उस जगह को धो लें।
एक चम्मच ऐलोवेरा जेल में आधा चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से लगाएं। इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ समय रखने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।
What's Your Reaction?