भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने जिला बागपत से सोनू मंडार को जिला अध्यक्ष घोषित किया
भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ब्रहम सिंह यादव जी के आदेश अनुसार सोनू मंडार जी को जिला बागपत से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने जिला बागपत से सोनू मंडार को जिला अध्यक्ष घोषित किया
भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ब्रहम सिंह यादव जी के आदेश अनुसार सोनू मंडार जी को जिला बागपत से जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष परविन्दर सिंह यादव ने कहा भारतीय किसान यूनियन क्रांति गरीब मजदूर किसानों की आवाज को बुलंद करने वाला एक स्तंभ है यहां गरीबों और किसानों की आवाज को बल देने का कार्य किया जाता है
और उन्हें उनका अधिकार दिलाने में यूनियन मदद करती है आज सेक्टर 116 स्थित नोएडा में सोनू मंडार निवासी गांव बली बागपत को आज जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया भारतीय किसान यूनियन क्रांति आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आपसे उम्मीद करती है आप जिला बागपत में गरीब किसानों की आवाजों को बुलंद कर सरकार तक पहुंचाने का एवं अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करेंगे जिससे कि गरीब मजदूर को उसका आज अधिकार मिले वह अपने अधिकारों से वंचित न रह जाए और एक मजबूत सशक्त संगठन बनाकर जिला बागपत में किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे
इस मौके पर उपस्थित रहे सोनू यादव प्रदेश संगठन मंत्री गौरव भाटी प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र यादव प्रदेश सचिव कोशिंदर यादव जय भगवान बेनीवाल आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे
What's Your Reaction?






