अगौता में ब्लॉक प्रमुख पति पर जमीन कब्जाने का आरोप

बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव भड़ौली में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। सैदपुर मार्ग पर स्थित गांव में अगौता ब्लॉक प्रमुख ने सड़क किनारे की लगभग चार बीघा भूमि का पट्टा अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान सुखपाल सिंह के नाम किया था।

Jun 7, 2025 - 18:57
 0  22
अगौता में ब्लॉक प्रमुख पति पर जमीन कब्जाने का आरोप

अगौता में ब्लॉक प्रमुख पति पर जमीन कब्जाने का आरोप 

आज का मुद्दा बुलंदशहर 

बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव भड़ौली में जमीन विवाद का मामला सामने आया है।सैदपुर मार्ग पर स्थित गांव में अगौता ब्लॉक प्रमुख ने सड़क किनारे की लगभग चार बीघा भूमि का पट्टा अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान सुखपाल सिंह के नाम किया था।

शुक्रवार दोपहर को ब्लॉक प्रमुख के पति और भाजपा नेता आदेश चौधरी ग्राम प्रधान के साथ इस जमीन पर पहुंचे। उन्होंने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। इसकी जानकारी मिलते ही करीब एक दर्जन ग्रामीण मौके पर आ गए। ग्रामीणों ने प्रमुख पति को घेर लिया और विरोध करने लगे।इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ग्रामीण प्रमुख पति से वहां से जाने को कह रहे हैं। वीडियो में धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार भी दिख रहा है।ग्रामीणों के विरोध के कारण जमीन पर कब्जा नहीं हो सका और प्रमुख पति को वापस लौटना पड़ा।

इस मामले में जब अगौता ब्लॉक प्रमुख पति आदेश चौधरी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow