बुलंदशहर:सीओ ने संभ्रांत व्यक्तियों के साथ कीबैठक

रामघाट बुलंदशहर नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडेय ने रामघाट थाना प्रांगण में ग्राम प्रधान व्यापार मंडल एवं सम्भ्रांत लोगों के साथ बैठक ली

Dec 5, 2025 - 21:05
 0  26
बुलंदशहर:सीओ ने संभ्रांत व्यक्तियों के साथ कीबैठक

बुलंदशहर:सीओ ने संभ्रांत व्यक्तियों के साथ कीबैठक

आज का मुद्दा जेपी गौतम 

रामघाट बुलंदशहर नवागत पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रखर पांडेय ने रामघाट थाना प्रांगण में ग्राम प्रधान व्यापार मंडल एवं सम्भ्रांत लोगों के साथ बैठक ली इस मौके पर रामघाट ग्राम प्रधान पति ने राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट कर  सम्मानित किया बैठक में प्रखर पांडेय ने बैठक में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा

आप लोगों को किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो हमको तुरंत बताएं पहले रामघाट थाना प्रभारी को बताएं यहां पर हल ना हो तो हमको बताएं लेकिन 70 किलोमीटर बुलंदशहर जाने की कोई जरूरत नहीं है हमारा यह प्रयास रहेगा किसी पीड़ित व्यक्ति को इधर-उधर भटकना न पड़े और उनकी समस्या का निस्तारण हो  पांडेय ने कहा गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति हो उसकी तुरंत सूचना दे जिससे उसे व्यक्ति के बारे में पूरी जांच पड़ताल की जा सके क्षेत्र में अपराध करने वाले व्यक्ति को किसी कीमत पर  बख्शा नहीं जाएगा

व्यापारी वर्ग लोगों से अपनी दुकानों के सामने सीसीटीवी कैमरा लगाने के अपील की  इस मौके पर  पुलिस क्षेत्राधिकारी को रामघाट ग्राम प्रधान पति लक्ष्मण शर्मा ने राधा रानी की तस्वीर बैठकर सम्मान किया लक्ष्मण शर्मा ने रामघाट के पुराने थाने पुलिस चौकी बनवाने और नरौरा प्लांट से रामघाट तिराहे से रामघाट गंगा घाट तक लाइट लगवाने की मांग रखी जिन्होंने पूर्ण आश्वासन दिया है बैठक में थाना प्रभारी संदीपसिंह एस एस आई ऋषि पाल सिंह चौधरी गजराज सिंह आर्य लक्ष्मण शर्मा विकास अग्रवाल व्यापार मंडल अध्यक्ष मनजीत सिंह लोधी योगेश भारद्वाज

पत्रकार  दुर्गेश शर्मा इंद्रपाल सिंह यादव प्रधान रविंद्र सिंह प्रधान लटूरी सिंह यादव जयप्रकाश शर्मा भूप सिंह यादव   महेश पाठक हिमांशु शर्मा अनुज मित्तल बीडीसी शिवम शर्मा आदि क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow