दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत का जश्न

अनूपशहर: दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न अनूपशहर में धूमधाम से मनाया गया। मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा के कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मिठाइयां बांटकर इस जीत का उत्सव मनाया

दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत का जश्न

दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत का जश्न:अनूपशहर में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर मनाया विजय उत्सव 

अनूपशहर: दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न अनूपशहर में धूमधाम से मनाया गया। मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा के कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मिठाइयां बांटकर इस जीत का उत्सव मनाया।विजय उत्सव में कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

इनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, भाजपा नेता बुन्दू सैफी, सभासद पराग गर्ग, गोविंद अग्रवाल, डॉक्टर लाखन सिंह, सोनू भारद्वाज, दिलीप भारद्वाज, चंचल सभासद, भारत वर्मा सभासद, मनीष जोशी, हसबुद्दीन मेवाती और ज्ञानेंद्र लोधी प्रमुख रूप से शामिल रहे।कार्यकर्ताओं ने इस जीत को सुशासन और विकास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत दर्शाती है

कि जनता ने एक बार फिर भाजपा की नीतियों और कार्यप्रणाली पर भरोसा जताया है।