नॉएडा सेक्टर-24 स्थित निशुल्क पानी प्लांट में अव्यवस्था, एक माह से नागरिक परेशान
नोएडा। सेक्टर-24 ईएसआई हॉस्पिटल के पास स्थित पानी का वह प्लांट, जो नोएडा प्राधिकरण और केनरा बैंक के सीएसआर सहयोग से लोगों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराता रहा है
नॉएडा सेक्टर-24 स्थित निशुल्क पानी प्लांट में अव्यवस्था, एक माह से नागरिक परेशान
नोएडा। सेक्टर-24 ईएसआई हॉस्पिटल के पास स्थित पानी का वह प्लांट, जो नोएडा प्राधिकरण और केनरा बैंक के सीएसआर सहयोग से लोगों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराता रहा है, पिछले एक माह से अव्यवस्था का शिकार है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि प्लांट पर तैनात कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं, जिसके कारण लोगों को 20 लीटर पानी का कनस्तर भरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नागरिकाें का कहना है कि पहले जहाँ प्लांट से आसानी से साफ पानी मिल जाता था, वहीं अब कर्मचारियों की लापरवाही और बदसलूकी के कारण पानी नहीं मिल पा रहा है। कई लोगों ने बताया कि कर्मचारी बिना वजह बहाने बनाते हैं और मशीनें चालू नहीं करते, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों लोग निराश लौटने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासियों ने प्राधिकरण से मांग की है कि प्लांट की व्यवस्था को जल्द सुधारा जाए और कर्मचारियों पर अंकुश लगाते हुए नियमित रूप से निशुल्क पानी उपलब्ध कराया जाए।
What's Your Reaction?