माता मनसा देवी बोर्ड की सीईओ के नेतृत्व में चला स्वच्छता अभियान

अतिरिक्त उपायुक्त एवं माता मनसा देवी बोर्ड की सीईओ निशा यादव की अध्यक्षता में आज मनसा देवी मंदिर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रम दान किया गया।

Jun 28, 2025 - 18:18
 0  19
माता मनसा देवी बोर्ड की सीईओ के नेतृत्व में चला  स्वच्छता अभियान

माता मनसा देवी बोर्ड की सीईओ के नेतृत्व में चला  स्वच्छता अभियान

पंचकूला,( शशि किरण अरोड़ा) -- आज का मुद्दा-

अतिरिक्त उपायुक्त एवं माता मनसा देवी बोर्ड की सीईओ निशा यादव की अध्यक्षता में आज मनसा देवी मंदिर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रम दान किया गया।उन्होंने सभी से स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर अपने संबंधित जगह को साफ रखने की अपील की।

उन्होंने बताया कि आज श्रम दान स्वच्छता अभियान में बोर्ड में कार्यरत सभी अधिकारियों/कर्मचारियो तथा सफाई के ठेकेदार के कर्मीयो कर्मचारियो ने भी बढ़ चढ कर पुरे उत्साह के साथ इस अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान में गुरुकुल के सदस्यो, नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कर्मचारियो ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में भण्डारा कमेटयो द्वारा पीने के पानी छबील लगाकर व सभी के लिए खाना उपलब्ध करवाकर सहयोग किया।


उन्होंने बताया कि चांदीमाता मंदिर, काली माता मंदिर कालका में भी स्वच्छता अभियान के तहत श्रम दान किया गया जिसमें मंदिर के कर्मचारियो ओर अन्य लोगों ने मंदिर को धो कर साफ किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow