डीएम व एसएसपी ने किया जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा
बुलंदशहर : सावन मास में श्रद्धालुओं के द्वारा जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के मौके पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा

डीएम व एसएसपी ने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की जाए।
आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
बुलंदशहर : सावन मास में श्रद्धालुओं के द्वारा जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के मौके पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आज जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति एवं एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने तहसील शिकारपुर के अंर्तगत गांव बरासऊ में शिव मन्दिर का निरीक्षण किया।
बताया गया कि सावन मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं। जलाभिषेक के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आने जाने के मार्ग अलग है। जिलाधिकारी, एसएसपी ने जलाभिषेक भी करते हुए कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की गई। संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया कि जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था की जाए।
सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, पुलिस बल की तैनाती, साफ सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी शिकारपुर, सीओ, बीडीओ सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






