बुलंदशहर में SIR के तहत डोर-टू-डोर मतदाता सत्यापन
बुलंदशहर में मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत देवीपुरा क्षेत्र के वार्ड 4, 21, 26 व 28 के बूथ संख्या 305 से 310 तक घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान में प्रभारी मंत्री एवं वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, सदर विधायक प्रदीप चौधरी तथा नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने लोगों को मतदाता सूची सत्यापन के प्रति जागरूक किया।इस दौरान नए नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार तथा मृतक व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की जानकारी दी गई।
प्रभारी मंत्री ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम में भाजपा नेता, पदाधिकारी, BLO व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?