बुलंदशहर में गैंगस्टर साजिद की 42 लाख की संपत्ति कुर्क
बुलंदशहर पुलिस ने गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर साजिद उर्फ चूमड़ा की लगभग 42 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है।सीओ भास्कर मिश्रा ने जानकारी देते हुए
बुलंदशहर में गैंगस्टर साजिद की 42 लाख की संपत्ति कुर्क
आज़ का मुद्दा
बुलंदशहर पुलिस ने गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर साजिद उर्फ चूमड़ा की लगभग 42 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है।सीओ भास्कर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी बुलंदशहर के आदेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर 05 दिसंबर 2025 को की गई। संपत्ति को गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के तहत जब्त किया गया है।
कुर्क की गई संपत्ति में 75 वर्ग मीटर का एक मकान शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत 42 लाख रुपये है। साजिद उर्फ चूमड़ा पुत्र इकरामुद्दीन ग्राम भमरा, थाना गुलावठी, जनपद बुलंदशहर का निवासी है। उसने यह संपत्ति आसपास के जनपदों में लूट, चोरी और नकबजनी जैसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अर्जित की थी।
साजिद उर्फ चूमड़ा थाना गुलावठी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और वर्तमान में जिला कारागार बुलंदशहर में बंद है। उसके खिलाफ बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में कुल 51 आपराधिक मामले दर्ज हैं।इन मामलों में 21 चोरी के, 3 लूट के, 11 नकबजनी के, 3 पुलिस मुठभेड़ के, 6 गैंगस्टर अधिनियम के, 4 अवैध शस्त्र बरामदगी के, 2 चोरी का सामान बरामदगी के और 1 गौवध अधिनियम का अभियोग शामिल है।
इस कार्रवाई को क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद भास्कर कुमार मिश्रा, नायब तहसीलदार सिकंदराबाद स्नेह तिवारी और प्रभारी निरीक्षक थाना गुलावठी शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंजाम दिया।
What's Your Reaction?