दिल्ली में और बढ़ेगा गर्मी का कहर तापमान 45 डिग्री पार करने की संभावना
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में जून के दूसरे सप्ताह में गर्मी का कहर और तेज होता जा रहा है।

दिल्ली में और बढ़ेगा गर्मी का कहर तापमान 45 डिग्री पार करने की संभावना
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में जून के दूसरे सप्ताह में गर्मी का कहर और तेज होता जा रहा है। मंगलवार को सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस और हीट इंडेक्स 47.1 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार को हीट इंडेक्स इससे भी ज्यादा, 48.9 डिग्री तक पहुंचा था।
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए हीटवेव की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के विभिन्न इलाकों में दर्ज तापमान कुछ इस प्रकार रहा —
सफदरजंग: 43.3°C
पालम: 44.3°C
लोदी रोड: 43.3°C
रिज: 44.9°C
आयानगर: 45.3°C
बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। सुबह 8 बजे ही तापमान 36°C दर्ज किया गया।12 और 13 जून के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार की रात कुछ राहत मिलने के आसार हैं — दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
फिलहाल बृहस्पतिवार तक भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
What's Your Reaction?






