सिकंदराबाद में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

बुलंदशहर: सिकंदराबाद में बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र के सिंघल बैंक्वेट होल में प्योर इंडिया ट्रस्ट कंपनी की ओर से प्रोजेक्ट जागृति आत्मनिर्भर महिला उद्यमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Jun 12, 2025 - 18:55
 0  84
सिकंदराबाद में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

सिकंदराबाद में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: 160 महिला उद्यमियों को मिला व्यवसाय और स्वास्थ्य का प्रशिक्षण 

आज का मुद्दा (सोनू सैनी सिकंदराबाद)

बुलंदशहर: सिकंदराबाद में बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र के सिंघल बैंक्वेट होल में प्योर इंडिया ट्रस्ट कंपनी की ओर से प्रोजेक्ट जागृति आत्मनिर्भर महिला उद्यमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ब्लॉक की ग्रामीण महिलाओं ने अब माहवारी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की दिशा में ठोस कदम बढ़ा दिया है। यूनिचार्म कंपनी ने अपने सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत प्योर इंडिया ट्रस्ट के सहयोग से एक विशेष पहल की है। जिसके तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

इस पहल के अंतर्गत अब तक जिले से 160 महिला उद्यमियों को स्वयं के उद्यम शुरू करा चुके है। इन महिलाओं को न केवल व्यवसाय शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है बल्कि उन्हें स्वास्थ्य, स्वच्छता और व्यवसाय प्रबंधन का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। खास बात यह है कि दी गई आर्थिक सहायता लौटानी नही होती। जिससे महिलाओ का आत्मविश्वास और भी बढ़ता है।

यूनिचार्म और प्योर इंडिया ट्रस्ट ने मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम रखा जिसमें सिरसा,खानपुर मोहम्मदपुर,खवासपुर,भोपतपुर बादशाहपुर,बराल,हसनपुर जैसे गांव की 50 महिला उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों, समूह चर्चा और चित्रकला जैसे आयोजन हुए। जिससे महिलाओं को महामारी से जुड़ी भ्रांतियां को दूर करने और सही स्वच्छता अपनाने की जानकारी दी।

इस अवसर पर यूनिचार्म के मैनेजमेंट टीम से इकीदा सान,एमडी प्रीति सान, मैनेजर अंकिता, सुखवाल,प्रवीण,राशि देविका अनुप्रिया,रचना,नीलम,शोर्यनिल, निव्या और प्योर इंडिया ट्रस्ट से निशान दुबे पुष्पेंद्र सिंह शिव कुमार एवं नेहा ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की कामना की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow