लखनऊ को मिली दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस राजस्थान और दिल्ली का सफर होगा आसान

लखनऊ। यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब राजस्थान और दिल्ली की यात्रा और भी आसान होने जा रही है।

Sep 29, 2025 - 13:20
Sep 29, 2025 - 13:20
 0  64
लखनऊ को मिली दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस राजस्थान और दिल्ली का सफर होगा आसान

लखनऊ को मिली दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस राजस्थान और दिल्ली का सफर होगा आसान

लखनऊ। यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब राजस्थान और दिल्ली की यात्रा और भी आसान होने जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे को पहली बार दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं। इन ट्रेनों का शुभारंभ सोमवार को छपरा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया जाएगा।

पहली ट्रेन दरभंगा-मदार अमृत भारत एक्सप्रेस होगी, जो बिहार से चलकर उत्तर प्रदेश के कई शहरों से गुजरते हुए राजस्थान पहुंचेगी। वहीं दूसरी ट्रेन छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस होगी, जो लखनऊ होकर दिल्ली तक यात्रियों को तेज और सस्ती यात्रा उपलब्ध कराएगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यह उनके जोनल क्षेत्र की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस है। इससे खासकर राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।दरभंगा-मदार अमृत भारत एक्सप्रेस दरभंगा से चलकर कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौल, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, कानपुर, आगरा, जयपुर होते हुए मदार तक जाएगी। यह ट्रेन बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को सीधे जोड़ेगी।

वहीं छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस छपरा से रवाना होकर सीवान, पडरौना, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में 8 स्लीपर, 13 जनरल और एक रसोईयान कोच शामिल किए गए हैं।

सोमवार को उद्घाटन के बाद दोनों ट्रेनें विशेष ट्रेन के रूप में चलेंगी। नियमित संचालन का टाइम-टेबल रेलवे बोर्ड की ओर से सोमवार तक जारी किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow