सिकंदराबाद में विकसित भारत संकल्प सभा में बोले विधायक: मोदी सरकार की योजनाओं ने हर वर्ग तक पहुंचाई विकास की रोशनी

बुलंदशहर: सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के बिलसुरी ग्राम बेनीपुर में भारतीय जनता पार्टी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित किया गया।

Jun 16, 2025 - 19:22
 0  19
सिकंदराबाद में विकसित भारत संकल्प सभा में बोले विधायक: मोदी सरकार की योजनाओं ने हर वर्ग तक पहुंचाई विकास की रोशनी

सिकंदराबाद में विकसित भारत संकल्प सभा में बोले विधायक: मोदी सरकार की योजनाओं ने हर वर्ग तक पहुंचाई विकास की रोशनी

आज का मुद्दा (सोनू सैनी सिकंदराबाद)

बुलंदशहर: सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के  बिलसुरी ग्राम बेनीपुर में भारतीय जनता पार्टी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह जी मौजूद रहे। यह सभा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को समर्पित रही। सभा को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा प्रधानमंत्री द्वारा आरंभ की गई। 

प्रमुख योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना ,स्वच्छ भारत मिशन ,आयुष्मान भारत योजना ,उज्ज्वला योजना ,जन धन योजना ,डिजिटल इंडिया ने देश के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुँचाई है। यह संकल्प सभा 'विकसित भारत 2047' के सपने को साकार करने की दिशा में जनजागरूकता और भागीदारी का एक प्रेरणास्रोत रही।

इस अवसर पर सिकंदराबाद चेयरमैन प्रदीप दीक्षित,बिलसुरी मंडल अध्यक्ष संजय भरना,सुभाष चंद्र भाटी,सोनू शर्मा,करन सिंह यादव,आजाद यादव,मनोज यादव,महेन्द्र प्रधान समेत सभी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow