बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
बुलन्दशहर। बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण द्वारा विकास क्षेत्रान्तर्गत बीसा कॉलोनी में अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कॉलोनियों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से मै० असलम द्वारा लगभग 3 बीघा एवं शादाब द्वारा लगभग 5 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर सील कर दिया।यह कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी के निर्देश पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति में की गई। प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन में यह अभियान लगातार जारी है। उन्होंने आमजन से अपील की है
कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण न करें तथा अवैध कॉलोनियों में भूखण्ड क्रय-विक्रय से बचें। स्वीकृत कॉलोनियों की सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
What's Your Reaction?