नोवरा और वाईएसएस ने 7 गाँवों में लगाया आयुष्मान कैंप

नोएडा। दो दिन तक चले अभियान में नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन एवं वाई एस एस फाउंडेशन द्वारा सम्मिलित रूप से 7 गाँवों के लिए 70 वर्ष से ऊपर हो चुके ग्रामीणों हेतु कैंप अभियान चलाया गया

Dec 7, 2025 - 19:47
 0  18
नोवरा और वाईएसएस ने 7 गाँवों में लगाया आयुष्मान कैंप

नोवरा और वाईएसएस ने 7 गाँवों में लगाया आयुष्मान कैंप 

नोएडा।  दो दिन तक चले अभियान में नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन एवं वाई एस एस फाउंडेशन द्वारा सम्मिलित रूप से 7 गाँवों के लिए 70 वर्ष से ऊपर हो चुके ग्रामीणों हेतु कैंप अभियान चलाया गया जहाँ पहले दिन  शाहपुर गोवर्धनपुर एवं दूसरे दिन छपरौली गाँव में कैंप लगाया गया ,

इस दौरान ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए जिससे बहुत से अस्पतालों में उनका प्रत्येक वर्ष   ज़्यादातर गंभीर बिमारियों के सम्बन्ध में पांच लाख का बीमा मुफ्त रहेगा ,  इस दौरान शाहपुर, रोहिल्लापुर , सुल्तानपुर , गढ़ी , मंगरोली, छपरौली और झट्टा गाँव के निवासी उपस्थित रहे और बड़ी संख्या में अपने कार्ड बनवाये। नोवरा अध्यक्ष डॉ  रंजन तोमर एवं वाई एस एस अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा के कैंप में आये 70 साल से ऊपर के निवासियों के चेहरे कैंप में अपने कार्ड बनते देख युवाओं की तरह खिल गए , इस दौरान कई वृद्धों ने बताया के उन्हें कई गंभीर बीमारियां हैं

लेकिन किसी मदद की कमी के कारण वह उनका इलाज नहीं करवा पा रहे थे , ऐसे में सरकार की इस मुहीम को इन संस्थाओं द्वारा उनतक पहुंचाने पर उन्होंने धन्यवाद् प्रेषित किया,डॉ रंजन तोमर और सचिन गुप्ता द्वारा कहा गया की अभी मात्र 7 गाँवों में हुए इस अभियान को 81 गाँवों तक पहुँचाया जाएगा

इस दौरान नोवरा से उसके संरक्षक श्री अजीत सिंह तोमर बजरंगी , श्री पुष्कर चौहान जी , श्री पुनीत राणा (महासचिव ) श्री राकेश चौहान जी , श्री श्रीपाल चौहान  , वाई एस एस से श्री दुर्गा प्रसाद दुबे ,श्री राजा, सुश्री शीला आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow