नोएडा विधानसभा में जनसमस्याओं का अंबार, सत्ता पक्ष मूकदर्शक
नोएडा, समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा क्षेत्र 61 की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई।
नोएडा विधानसभा में जनसमस्याओं का अंबार, सत्ता पक्ष मूकदर्शक
नोएडा, समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा क्षेत्र 61 की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान ने की, जिसमें कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
श्री चौहान ने कहा कि सत्ता पक्ष के उदासीन रवैये के कारण नोएडा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जनसमस्याओं का अंबार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि अभी से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं। जिन बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त नहीं हुए हैं, उन्हें जल्द ही नियुक्त करने का आश्वासन भी दिया गया।
वरिष्ठ नेता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण, थाने-चौकी और तहसीलों में जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसी कारण प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है।वरिष्ठ नेता भीष्म यादव ने कहा कि PDA अब पूरी तरह एकजुट हो चुका है। आने वाले समय में PDA की सरकार बनेगी और तभी प्रदेश में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
बैठक में नोएडा क्षेत्र के विकास की दुर्दशा और किसानों की समस्याओं को लेकर गहन चर्चा हुई। नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 9 वर्षों से किसानों की समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हुई है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो समाजवादी कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
बैठक में मुख्य रूप से ठा० बबलू चौहान, राघवेंद्र दुबे, भीष्म यादव, कृपाल यादव, रंजीत पटेल, रोहित यादव, राणा मुखर्जी, बरकत अली, संतोष चौटाला, चैनकी गौतम, मोहित गौतम, मो. इमरान, राहुल मेहरा, दिलीप राय, मुकेश पटेल, आदेश यादव, गुड्डू चौधरी, मयंक लाल, आकाश कुमार और आलोक वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?