महिला कांग्रेस की संगठन सृजन कार्यशाला: नारी नेतृत्व को जनआंदोलन में बदलने की पहल

नई दिल्ली:अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में एक विशेष जिला अध्यक्ष नेतृत्व संगठन सृजन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Jun 11, 2025 - 17:10
Jun 11, 2025 - 17:12
 0  19
महिला कांग्रेस की संगठन सृजन कार्यशाला: नारी नेतृत्व को जनआंदोलन में बदलने की पहल

महिला कांग्रेस की संगठन सृजन कार्यशाला: नारी नेतृत्व को जनआंदोलन में बदलने की पहल

नई दिल्ली:अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में एक विशेष जिला अध्यक्ष नेतृत्व संगठन सृजन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य महिला नेतृत्व को सशक्त बनाना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना था।

महिला कांग्रेस द्वारा की जा रही यह पहल महिलाओं को केवल राजनीति में भागीदार बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें संगठित शक्ति में बदलने की दिशा में एक सशक्त कदम है।कार्यशाला में यह संदेश जोरदार ढंग से सामने आया कि संगठन सृजन केवल संरचनात्मक पहल नहीं है, यह विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। जब महिलाएं संगठित होती हैं, तो वह किसी भी बदलाव की सबसे बड़ी ताकत बन सकती हैं।इस आयोजन में विभिन्न जिलों से आई महिला जिला अध्यक्षों ने भाग लिया और अपने अनुभव, योजनाएँ और चुनौतियाँ साझा कीं। कार्यक्रम के अंत में यह विश्वास प्रकट किया गया

 कि महिला कांग्रेस का यह सशक्त अभियान आने वाले समय में नारी न्याय, संगठन सृजन, और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

https://www.youtube.com/@AajKaMudda

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow