नोएडा :सैक्टर-12 वेंडर जोन शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय हुआ सक्रिय, मामला मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को प्रेषित

नोएडा,सैक्टर-12 में प्रस्तावित वेंडर जोन के मुद्दे पर स्थानीय निवासियों द्वारा उठाई गई चिंता को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने गंभीरता से लिया है। क्षेत्र के 465 सम्मानित निवासियों द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर पीएमओ ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को अग्रेषित कर दिया है।

Nov 17, 2025 - 21:37
 0  206

जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शिकायतकर्ता से फ़ोन पर विस्तृत जानकारी ली थी। तत्पश्चात, 11 नवंबर 2025 को जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से यह मामला मुख्य सचिव कार्यालय को “यथोचित कार्रवाई” के लिए भेजा गया है।शिकायतकर्ता श्री बलराज गोयल ने उम्मीद जताई है कि नोएडा प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारी इस वेंडर जोन को हटाने के संबंध में उचित कदम उठाएंगे और मुख्य सचिव कार्यालय के समक्ष भ्रामक जानकारी प्रस्तुत नहीं करेंगे।

उन्होंने सैक्टर-12 के कुछ निवासियों द्वारा चुनाव में बाधा डालने को लेकर भी नाराजगी जताते हुए अपील की है कि व्यक्तिगत स्वार्थ छोड़कर 13 वर्ष बाद होने वाले चुनाव को शीघ्र आयोजित कराने में सहयोग करें।

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी पत्र के मुख्य बिंदु:

शिकायत संख्या: PMOPG/D/2025/0208689

पत्र दिनांक: 11/11/2025

आवेदनकर्ता: श्री बलराज गोयल, सेक्टर-12, नोएडा

प्रकरण: 15 अक्टूबर 2025 को दर्ज पत्र/मौखिक अभ्यावेदन

निर्देश: मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार को शिकायत पर उचित कार्रवाई कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश
शिकायत की स्थिति pgportal.gov.in पर उपरोक्त नंबर डालकर देखी जा सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow