प्रियंका गांधी ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महा रैली की तैयारियों की समीक्षा की

दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय इंदिरा भवन में आज राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी ने आगामी 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली “ऐतिहासिक वोट चोर गद्दी छोड़” महा रैली की तैयारियों को लेकर पश्चिमी जिलों की समीक्षा बैठक की।

Dec 11, 2025 - 21:08
Dec 11, 2025 - 21:09
 0  24
प्रियंका गांधी ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महा रैली की तैयारियों की समीक्षा की

प्रियंका गांधी ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ महा रैली की तैयारियों की समीक्षा की

दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय इंदिरा भवन में आज राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी ने आगामी 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में होने वाली “ऐतिहासिक वोट चोर गद्दी छोड़” महा रैली की तैयारियों को लेकर पश्चिमी जिलों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने रैली की सफल आयोजन हेतु महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

गौतमबुद्धनगर के जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला, प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर और महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव से प्रियंका गांधी ने जिले और शहर के संगठन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ यह लड़ाई सिर्फ चुनावी नहीं है, बल्कि देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे रैली की सफलता के लिए पूरी ताकत से जुटें। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी कार्यकर्ता को शासन-प्रशासन द्वारा कोई परेशानी दी जाती है तो पार्टी उसका विरोध करेगी।

बैठक में प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, पीसीसी सदस्य दिनेश अवाना, प्रवक्ता अनिल यादव और प्रभारी नरेश भाटी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow