दिल्ली–चंडीगढ़ रेल मार्ग का निरीक्षण, रेल मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था की की गहन समीक्षा

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच रेल खंड का विस्तृत निरीक्षण किया। उनके साथ रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू भी मौजूद रहे।

Nov 28, 2025 - 13:48
 0  33
दिल्ली–चंडीगढ़ रेल मार्ग का निरीक्षण, रेल मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था की की गहन समीक्षा

दिल्ली–चंडीगढ़ रेल मार्ग का निरीक्षण, रेल मंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था की की गहन समीक्षा

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच रेल खंड का विस्तृत निरीक्षण किया। उनके साथ रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू भी मौजूद रहे। निरीक्षण विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से किया गया, जिससे अधिकारियों ने पूरे मार्ग की स्थिति का वास्तविक मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने रेल लाइन के सुरक्षा मानकों से जुड़े विभिन्न पहलुओं का परीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक पर काम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी दैनिक चुनौतियों और कार्य परिस्थितियों की जानकारी ली। फील्ड में तैनात स्टाफ ने खुले तौर पर अपने अनुभव मंत्री के साथ साझा किए।

रेल मंत्री ने सिग्नलिंग सिस्टम, रिले, पॉइंट्स, टर्नआउट और क्रॉसिंग जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी हिस्सों का भी निरीक्षण किया। इन सभी के रखरखाव से जुड़े कर्मचारियों से विस्तार में चर्चा की गई। मंत्री ने वैश्विक स्तर पर अपनाई जा रही उन्नत प्रक्रियाओं पर भी अपनी समझ साझा की।

ट्रैक मेंटेनर टीम ने मंत्री को बताया कि धरातल पर उन्हें किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मौसम, यातायात दबाव और उपकरण संबंधी चुनौतियों का उल्लेख किया। मंत्री ने उनके सुझावों को गंभीरता से सुना और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

अश्विनी वैष्णव ने स्टाफ को प्रेरित करते हुए कहा कि भारतीय रेल विश्वस्तरीय मानकों की ओर तेजी से बढ़ रही है, जिसमें कर्मचारियों की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने बेहतर कार्य पद्धतियां अपनाने, सुरक्षा को प्राथमिकता देने और तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया।

इस निरीक्षण के दौरान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, दिल्ली रेल मंडल के प्रबंधक पीआर त्रिपाठी, अंबाला रेल मंडल के प्रबंधक विनोद भाटिया सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भविष्य की योजनाओं और सुधारों पर मंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow