रामलीला मंचन का भारतीय संस्कृति को मजबूत करने में बड़ा योगदान।राहुल राणा

बरवाला,चंद्रपाल राणा) बरवाला में नवयुग ड्रामेटिक कल्ब द्वारा रामलीला मंचन दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा है जिसके चलते भारी भीड़ रामलीला मैदान में जुड़ रही है।

Oct 2, 2025 - 16:08
 0  32
रामलीला मंचन का भारतीय संस्कृति को मजबूत करने में बड़ा योगदान।राहुल राणा

रामलीला मंचन का भारतीय संस्कृति को मजबूत करने में बड़ा योगदान।राहुल राणा

बरवाला,(चंद्रपाल राणा) बरवाला में नवयुग ड्रामेटिक कल्ब द्वारा रामलीला मंचन दर्शकों को खूब आकर्षित कर रहा है जिसके चलते भारी भीड़ रामलीला मैदान में जुड़ रही है।बरवाला में चल रही रामलीला में बुधवार को मेघनाथ वध का मंचन हुआ जिसकी शुरुआत भाजपा के जिला महामंत्री राहुल राणा ने रिबन काटकर की और उन्होंने इक्यावन सौ रुपए की राशि अपने निजी कोष से क्लब को दान में दी।

इस अवसर पर राहुल राणा ने कहा कि बरवाला में हो रही रामलीला में कलाकारों के बेहतर अभिनय को दूर दूर से लोग देखने आ रहे हैं।कलाकार हर अभिनय को जिस कुशलता से निभाते आ रहे हैं वह भारतीय संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में बड़ा योगदान है।यह आयोजन धार्मिक श्रद्धा व सांस्कृतिक परम्परा का सुंदर उदाहरण बन रहा है।

इस अवसर पर रामलीला के आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर राहुल को सम्मानित किया।इस अवसर पर फतेह सिंह पंच बतौड़, दिलबाग राणा, रोहित कुमार, जयपाल सिंह, राजीव कुमार आदि भी मौजूद थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow