सपा ने पूर्व मुख्यमंत्री का 52 वां जन्म दिवस मनाया

जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी, बुलन्दशहर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्म दिवस मनाया गया। सुबह 10ः30 बजे हवन-पूजा की गयी।

Jul 1, 2025 - 19:17
 0  17
सपा ने पूर्व मुख्यमंत्री का 52 वां जन्म दिवस मनाया

सपा ने पूर्व मुख्यमंत्री का 52 वां जन्म दिवस मनाया

आज का मुददा बुलन्दशहर (त्रिलोक चन्द) 

 जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी, बुलन्दशहर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52 वां जन्म दिवस मनाया गया। सुबह 10ः30 बजे हवन-पूजा की गयी। उसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने की, तथा संचालन जिला महासचिव विजय कुमार त्यागी ने किया। विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पूर्व एम0एल0सी0 जितेन्द्र यादव ने कहा, कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार कोई विकास नही कर रही है, केवल और केवल उत्तर प्रदेश का विनाश कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ता व नेताओं को संकल्प दिलाया, कि आज ही से युद्ध स्तर पर बूथ कमैटियां को सही कराकर आगामी 2027 के विधान सभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगें।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष के 52 वें जन्म दिन पर केक काटकर उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घ आयु की कामना की। सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow