सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

नोएडा।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिन मंगलवार को भंगेल गांव में धूमधाम से मनाया गया।

Jul 2, 2025 - 12:58
 0  9
सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

भंगेल गांव में धूमधाम से मनाया गया। पूर्व महासचिव राघवेंद्र दुबे एवं महानगर उपाध्यक्ष मनोज गोयल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सपा के पूर्व महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता ईश्वर से अखिलेश यादव जी के उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य, स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हैं। 

अखिलेश यादव युवाओं के प्रेरणाश्रोत हैं वहीं किसान, मजदूर, शोषित, छात्र, नौजवान के दिल में बसते हैं। सपा सरकार में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किये थे और हर वर्ग की सेवा की थी। इसी तरह वह प्रदेश और देश की सेवा करते रहें यही ईश्वर से कामना है। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष मनोज गोयल ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सत्ता से परेशान हो चुकी है और चाहती है कि 2027 में दोबारा अखिलेश जी मुख्यमंत्री बनें जिससे प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ सके। सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाले इकलौते नेता हैं अखिलेश जी।


 इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष मनोज गोयल, सपा नेता सुरेंद्र गौतम , सुशील पाल, रवि राघव, सुबोध गोयल, आकाश , प्रशांत गौतम, राजीव गुप्ता, सौरभ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow