बिरौली में आत्मनिर्भर भारत संकल्प बैठक
बुलंदशहर के बिरौली स्थित स्व. राजीव शर्मा कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत संकल्प बैठक का आयोजन किया गया।
बिरौली में आत्मनिर्भर भारत संकल्प बैठक
आज़ का मुद्दा पुष्पेंद्र कुमार
बुलंदशहर के बिरौली स्थित स्व. राजीव शर्मा कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत संकल्प बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य राष्ट्रनिर्माण में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाना और समाज के हर व्यक्ति तक विकास पहुँचाना था।
बिरौली मंडल के सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जीवन में उतारने और देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह अभियान राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस अवसर पर जिला सहसंयोजक पवन लोधी, अनुपशहर के विधायक संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालोर, मंडल महामंत्री एकांत गिरी और सतीश राघव उपस्थित रहे।
इनके अतिरिक्त, गब्बर गुर्जर, मंडल मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार और राहुल चरोरा,लवलेश प्रधान, मनीष शर्मा, महेश प्रधान, ऋषिपाल सिंह सहित मंडल के सैकड़ों पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
What's Your Reaction?