ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली शौर्य तिरंगा यात्रा

बुलंदशहर में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

May 23, 2025 - 19:09
 0  52
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली शौर्य तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली शौर्य तिरंगा यात्रा

  • आज़ का मुद्दा 

    बुलंदशहर में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा आहार से राजे बाबू महोत्सव बनवारीपुर कोटा चरोरा तक निकाली गई। यात्रा में जिला पंचायत पति और मंडल अध्यक्ष एकांत गिरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंडल महामंत्री ईश्वर लोधी और विश्व हिंदू परिषद के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
  • यात्रा का मुख्य आकर्षण कई फीट लंबा तिरंगा था।कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पूर्व सैनिक, समाजसेवी संगठन, व्यापारी और युवा शामिल हुए। स्थानीय व्यापारियों ने अपनी दुकानों से निकलकर यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत अब किसी भी आतंकवादी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा स्वदेशी अत्याधुनिक हथियारों से की जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से सेना ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यह नया भारत है।

  • बुलंदशहर के नागरिकों ने इस यात्रा में बड़ी संख्या में भाग लेकर यह संदेश दिया कि वे सरकार और सेना के हर निर्णय में साथ खड़े हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow