श्रीमहंत अच्युतानंद दास महाराज का 19वां त्रिदिवसीय वार्षिक तिरोभाव महोत्सव 27 जून से

वृन्दावन। पत्थरपुरा स्थित श्रीगोपालजी मन्दिर (श्री माध्वगौड़ेश्वर आश्रम) में अनन्तश्री विभूषित श्रीमहंत अच्युतानंद दास महाराज का 19वां त्रिदिवसीय वार्षिक तिरोभाव महोत्सव 27 से 29 जून 2025 पर्यन्त अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।

Jun 25, 2025 - 17:52
 0  12
श्रीमहंत अच्युतानंद दास महाराज का 19वां त्रिदिवसीय वार्षिक तिरोभाव महोत्सव 27 जून से

श्रीमहंत अच्युतानंद दास महाराज का 19वां त्रिदिवसीय वार्षिक तिरोभाव महोत्सव 27 जून से

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

वृन्दावन। पत्थरपुरा स्थित श्रीगोपालजी मन्दिर (श्री माध्वगौड़ेश्वर आश्रम) में अनन्तश्री विभूषित श्रीमहंत अच्युतानंद दास महाराज का 19वां त्रिदिवसीय वार्षिक तिरोभाव महोत्सव 27 से 29 जून 2025 पर्यन्त अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव का शुभारभ 27 जून को शुभादिवास मंगलघट स्थापना के साथ होगा।

28 जून को प्रातः काल अखंड श्रीहरिनाम संकीर्तन प्रारंभ होगा।तत्पश्चात सायं 05 बजे से ठाकुर श्रीगोपालजी महाराज का फूल बंगला सजाया जाएगा।साथ ही वृहद संत-विद्वत सम्मेलन आयोजित होगा।जिसमें कई प्रख्यात संत, विद्वान और धर्माचार्य आदि भाग लेंगे। इसके अलावा 29 जून को प्रातः 08 बजे से पूज्य महाराजश्री की समाधि का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन होगा।तदोपरांत 11 बजे से संत, महंत, ब्राह्मण एवं ब्रजवासी सेवा (वृहद भंडारा) आदि के आयोजन संपन्न होंगे।


श्रीगोपालजी मन्दिर (श्री माध्वगौड़ेश्वर आश्रम) के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद शास्त्री महाराज ने समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow