स्याना :नगर पालिका अध्यक्ष ने छबील लगाकर किया शरबत वितरण पानी का छिड़काव भी जारी

बुलंदशहर : स्याना नगर में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बुगरासी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में छबील लगाकर शरबत वितरण की व्यवस्था की।

Jun 14, 2025 - 16:30
Jun 14, 2025 - 16:36
 0  131
स्याना :नगर पालिका अध्यक्ष ने छबील लगाकर किया शरबत वितरण पानी का छिड़काव भी जारी

 स्याना :नगर पालिका अध्यक्ष ने छबील लगाकर किया शरबत वितरण पानी का छिड़काव भी जारी

बुलंदशहर : स्याना नगर में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बुगरासी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में छबील लगाकर शरबत वितरण की व्यवस्था की। 

कार्यक्रम मे अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिघल, बॉबी सिंघल, ऋतिक सिंघल, बबलू गर्ग, पंकज गर्ग, अदिप अग्रवाल और शुभम जिंदल भी मौजूद रहे।नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए यह पहल की गई है। साथ नगर पालिका परिषद हीट वेव से बचने के लिए भी उपाय बताएं उन्होंने कहा कि हीट वेव (लू) से बचने के लिए, गर्मी में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक उपाय करना महत्वपूर्ण है, जैसे कि टोपी या छाता का उपयोग करना, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनना, और पर्याप्त मात्रा में पानी पीना। 

दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचना भी ।  उन्होंने कहा कि नगर में पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है। शरबत वितरण केंद्र पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। क्षेत्र के निवासियों ने शरबत पीकर गर्मी से कुछ राहत महसूस की।

 कार्यक्रम में समस्त बाजार वाले व धर्मशाला के दुकानदार पंकज गर्ग ,बबलू गर्ग , अजय चौहान ,दिनेश कुमार ,मुकेश कुमार ,बबलू त्यागी ,चेतन त्यागी, हिमांशु आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे

https://www.youtube.com/@AajKaMudda

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow