साहिबाबाद :कार की टक्कर से किशोर की मौत दो आरोपी गिरफ्तार

साहिबाबाद। एनएच-9 पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौत और दो अन्य घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Sep 30, 2025 - 13:08
 0  56
साहिबाबाद :कार की टक्कर से किशोर की मौत दो आरोपी गिरफ्तार

साहिबाबाद :कार की टक्कर से किशोर की मौत दो आरोपी गिरफ्तार

साहिबाबाद। एनएच-9 पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौत और दो अन्य घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि दोनों शराब के नशे में कार चला रहे थे।

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हादसा साईं मंदिर चौराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने हुआ था। कार के ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार तीन किशोर उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक डिवाइडर से टकरा गई और 16 वर्षीय अंश की मौके पर ही मौत हो गई। उसके दो साथी जतिन मित्तल और संजय को मामूली चोटें आईं।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपित कार चालक अंकित शाहदरा निवासी है और उसके साथ दुर्गेश, मकनपुर निवासी, भी मौजूद था। दोनों ने दिल्ली से शराब खरीदी थी और लौटते समय कार में शराब पी रहे थे। हादसे के समय कार अंकित चला रहा था।

इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने पहले अंश के दोस्तों पर ही लापरवाही का आरोप लगाया था और शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस कारण पुलिस ने दोस्तों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया था।हालांकि बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर असली आरोपितों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने इंदिरापुरम क्षेत्र से दोनों आरोपितों को दबोच लिया।

एसीपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow