पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि:अनूपशहर पालिका अध्यक्ष ने कहा- किसान और गांव की समृद्धि के लिए जिए
अनूपशहर: अनूपशहर नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि:अनूपशहर पालिका अध्यक्ष ने कहा- किसान और गांव की समृद्धि के लिए जिए
पोषित कुमार(आज का मुद्दा)
अनूपशहर: अनूपशहर नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पालिका परिसर में उन्होंने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।पालिका अध्यक्ष ने कहा कि देश की समृद्धि का रास्ता गांव के खेत और खलिहानों से होकर जाता है।
चौधरी चरण सिंह समृद्ध गांव और सशक्त किसान के लिए आजीवन समर्पित रहे। उन्होंने चौधरी साहब को वंचितों के उत्थान, किसानों के कल्याण और ग्रामीण भारत की प्रगति के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एकजुट होकर चौधरी चरण सिंह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। सभी ने उनकी नीतियों को आज भी प्रासंगिक बताया।
इस दौरान मनोज गोल्डी, विनित बंसल, सीपी सिंह, प्रदीप चौधरी,जफरू खान, दिलीप भारद्वाज, देवेन्द्र प्रजापति, होमनिधी वार्ष्णेय,हर्षित गर्ग , अफजल गाजी,पराग गर्ग,भरत वर्मा, चंचल शर्मा, विट्टू चौधरी, ओम प्रकाश दिवाकर व अन्य लोग मौजूद रहे।
https://www.youtube.com/@AajKaMudda
What's Your Reaction?






