भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर में महाविद्यालय संस्थापक सत्यप्रकाश गोयल की पुण्यतिथि पर हवन-पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ हाइकू : तीन पंक्तियों में ठहरा हुआ पूरा संसार कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, रात्रि में रेडियम से होगी पहचान यूपी एमएलसी चुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी, छह सीटों पर ‘पेंच’ कांवड़ यात्रा से पहले आहार अम्बकेश्वर मंदिर परिसर का क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण जाैनपुर में 40 वर्षों की परंपरा के साथ निकली बोल बम कांवरिया संघ की भव्य शोभायात्रा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु जिला प्रशासन द्वारा जनपद में कांवड़ यात्रा को लेकर इंतजाम चाक-चौबंद जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा बुलंदशहर, विकास को मिलेगी नई उड़ान 11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का होगा आयोजन अरनिया पुलिस ने कांवड़ियों को वितरित की खीर-फल
Advertisement Space 970x250
Delhi NCR

जनगणना कर्मियों की परेशानी बनी बदलाव की वजह,Gaur Green Vista में घंटों में लग गया नया साइनेज

Gaur Green Vista RWA में आज उस समय एक सकारात्मक पहल देखने को मिली, जब जनगणना कार्य के लिए पहुंचे कर्मचारियों को सोसाइटी तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 19
जनगणना कर्मियों की परेशानी बनी बदलाव की वजह,Gaur Green Vista में घंटों में लग गया नया साइनेज

Gaur Green Vista में घंटों में लग गया नया साइनेज

Gaur Green Vista RWA में आज उस समय एक सकारात्मक पहल देखने को मिली, जब जनगणना कार्य के लिए पहुंचे कर्मचारियों को सोसाइटी तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इलाके से अपरिचित होने और तेज धूप के बीच उन्हें दूर-दूर तक सोसाइटी का कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला, क्योंकि मुख्य प्रवेश द्वार पर साइनेज मौजूद नहीं था। काफी देर तक पूछताछ और इधर-उधर भटकने के बाद कर्मचारी किसी तरह सोसाइटी पहुंचे और अपनी परेशानी RWA कार्यालय में बताई।

जनगणना कर्मियों की बात को RWA पदाधिकारियों ने गंभीरता से लिया। उन्होंने इसे केवल एक शिकायत नहीं, बल्कि सोसाइटी की पहचान और व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय माना। RWA महासचिव Anil Kumar और अध्यक्ष Dennis Davis ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए नया साइनेज लगाने का फैसला किया और मौके पर ही वेंडर को काम शुरू करने के निर्देश दे दिए।RWA की तत्परता का असर कुछ ही घंटों में दिखाई देने लगा। शाम तक कर्मचारियों और तकनीशियनों की मेहनत रंग लाई और सोसाइटी के मुख्य द्वार पर नया आकर्षक और चमचमाता साइनेज लगकर तैयार हो गया। अब Sector 62 Noida स्थित लेबर चौक से हाईवे की ओर बढ़ते ही करीब एक किलोमीटर पहले से ही गौड़ ग्रीन विस्टा का नाम दूर से साफ दिखाई देने लगा है।


रात के समय साइनेज की रोशनी न केवल सोसाइटी की खूबसूरती बढ़ा रही है, बल्कि राहगीरों और आने-जाने वालों के लिए स्पष्ट पहचान भी बन चुकी है। निवासियों का कहना है कि अच्छा प्रबंधन वही होता है जो छोटी दिखने वाली समस्याओं को भी गंभीरता से समझे और तुरंत समाधान करे। एक मामूली कमी को कुछ ही घंटों में नई पहचान में बदल देना, अब गौड़ ग्रीन विस्टा की नई कार्यशैली की पहचान बनता जा रहा है।

Read this

Noida ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या - https://aajkamudda.com/Noida-ताबड़तोड़-फायरिंग-कर-युवक-की-हत्या

Delhi-NCR में तीन दिवसीय परिवहन हड़ताल(Transport Strike )शुरू - https://aajkamudda.com/Delhi-NCR--में-तीन-दिवसीय-परिवहन-हड़तालTransport-Strike-शुरू

CM Yogi ने उद्योगों को दी नई सौगात, कई कंपनियों को आवंटन पत्र वितरित - https://aajkamudda.com/CM-Yogi-ने-उद्योगों-को-दी-नई-सौगात,-कई-कंपनियों-को-आवंटन-पत्र-वितरित

मेरठ :भीषण गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। - https://aajkamudda.com/मेरठ-:भीषण-गर्मी-में-निर्बाध-विद्युत-आपूर्ति-सुनिश्चित-करने-के-निर्देश।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें