भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

जिलाधिकारी ने किया सरस शॉप का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास भवन में संचालित सरस शॉप का विगत दिवस जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:57 PM | Views: 4 | 2 मिनट पढ़ें
जिलाधिकारी ने किया सरस शॉप का शुभारंभ, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के सपनों को मिली नई उड़ान

 ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास भवन में संचालित सरस शॉप का विगत दिवस जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकास भवन में संचालित सरस शॉप का विगत दिवस जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। 

शुभारंभ के उपरांत जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। मसाले, अचार, पापड़, जूट बैग, सैनिटरी पैड, हस्तशिल्प सामग्री, खादी वस्त्र, शहद सहित अन्य उत्पादों की गुणवत्ता और आकर्षक पैकिंग को देखकर उन्होंने महिलाओं की मेहनत, लगन और उद्यमशीलता की सराहना की।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने परिश्रम, कौशल और आत्मविश्वास के बल पर आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि समाज में उनकी पहचान और सम्मान को भी नई ऊंचाई दे रहे हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उत्पादों की खरीदारी भी की तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 जिला विकास अधिकारी ने अवगत कराया की उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित सरस शॉप स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का सशक्त मंच उपलब्ध करा रही है।यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके कदमों को मजबूती प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है।

मिशन के माध्यम से अनेक महिलाएं आज 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं तथा सरस शॉप जैसे प्रयास उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराकर आय वृद्धि के नए अवसर सृजित कर रहे हैं। इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भविष्य में 'करोड़पति दीदी' बनने के अपने लक्ष्य को साकार कर सकेंगी।

 इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, परियोजना निदेशक नेहा, अखिलेश प्रजापति (एनआरएलएम), डॉ. सपना आर्य (वेदिका फाउंडेशन) सहित स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाएं उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें