भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ 20 नवंबर से लगेंगे ईवीएम प्रदर्शन केंद्र, मतदाताओं को समझाई जाएगी मतदान प्रक्रिया गढ़, मखदूमपुर और अनूपशहर गंगा मेले में हुड़दंग पर जीरो टॉलरेंस, डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश पंजाबी विकास मंच ने युवराज मेहता प्रकरण में न्याय की मांग उठाई, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपा ज्ञापन जनपद में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों का किया स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता बीएलओ एवं सुपरवाइजरों प्रशिक्षण सम्पन्न अनूपशहर से बसपा प्रत्याशी रहे मनोज प्रधान ने शेखपुर गढ़वा की बेटी नीता लोधी को दी बधाई, स्वर्ण पदक जीतने पर जताया गर्व छठ पर्व को लेकर अनूपशहर पुलिस सतर्क, सीओ शशांक श्रीवास्तव ने घाटों का किया निरीक्षण जनपद में छठ पर्व को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित सरयू तट पर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया संध्या अर्घ्य
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

नौतपा में स्वास्थ्य पर बढ़ सकता है खतरा

भीषण गर्मी और नौतपा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ने कीआशंका जताते हुए आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ राजपाल पाराशर ने विशेष सावधानी बरतने की सलाह

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 13 | 1 मिनट पढ़ें
नौतपा में स्वास्थ्य पर बढ़ सकता है खतरा

नौतपा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ने कीआशंका 

भीषण गर्मी और नौतपा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बढ़ने कीआशंका जताते हुए आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ राजपाल पाराशर ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाहदी है। उनका कहना है कि अत्यधिक गर्मी से हृदय, गुर्दे और मस्तिष्क पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।डॉ पाराशर के अनुसार अधिक तापमान के दौरान शरीर को ठंडा रखने के लिए हृदय पर अतिरिक्त दबावपड़ता है। 

अधिक पसीना निकलने से शरीर में पानी और आवश्यक लवणों की कमी होने लगती है,जिससे रक्तचाप प्रभावित हो सकता है और हृदयाघात का खतरा बढ़ सकता है।उन्होंने कहा कि पानी की कमी के कारण गुर्दों की कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो सकती है, जिससे अचानकगुर्दा विफलता का जोखिम बढ़ता है। वहीं शरीर में लवणों के असंतुलन से मस्तिष्क की कार्यक्षमता परअसर पड़ सकता है और मस्तिष्काघात जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।डॉ पाराशर ने विशेष रूप से उच्च रक्तचाप, मधुमेह से पीड़ित लोगों, बुजुर्गों, बच्चों और धूप में कामकरने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तकअनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए तथा पर्याप्त पानी, छाछ, सत्तू और शीतल पेय पदार्थोंका सेवन करना चाहिए।उन्होंने बताया कि सीने में दर्द, सांस फूलना, चक्कर, अत्यधिक पसीना या घबराहट जैसे लक्षण दिखाईदेने पर तुरंत छाया में जाकर विश्राम करना और चिकित्सकीय सलाह लेना आवश्यक है।

Read this

Noida ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या - https://aajkamudda.com/Noida-ताबड़तोड़-फायरिंग-कर-युवक-की-हत्या

Delhi-NCR में तीन दिवसीय परिवहन हड़ताल(Transport Strike )शुरू - https://aajkamudda.com/Delhi-NCR--में-तीन-दिवसीय-परिवहन-हड़तालTransport-Strike-शुरू

CM Yogi ने उद्योगों को दी नई सौगात, कई कंपनियों को आवंटन पत्र वितरित - https://aajkamudda.com/CM-Yogi-ने-उद्योगों-को-दी-नई-सौगात,-कई-कंपनियों-को-आवंटन-पत्र-वितरित

मेरठ :भीषण गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। - https://aajkamudda.com/मेरठ-:भीषण-गर्मी-में-निर्बाध-विद्युत-आपूर्ति-सुनिश्चित-करने-के-निर्देश।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें