भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

पड़ोसी की हत्या करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर की फायरिंग, पैर में लगी गोली

नोएडा, बादलपुर कोतवाली पुलिस ने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या करने केमामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस केअनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसके जवाब में की गई कार्रवाईमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 21 Jun 2026, 05:55 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें

नोएडा,  बादलपुर कोतवाली पुलिस ने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या करने केमामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस केअनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसके जवाब में की गई कार्रवाईमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्तीकराया गया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार को बादलपुर कोतवाली पुलिस लोकल इंटेलिजेंस की सूचनाके आधार पर अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के आगे एनटीपीसी कट स्थित अंडरपास के पास चेकिंग अभियानचला रही थी। 

इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक आतेदिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों आरोपी भागने लगे। पीछा किए जानेपर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को चारों ओर से घिरा देख दोनों आरोपियों ने पुलिसटीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनोंआरोपियों के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारआरोपियों की पहचान विवेक नागर उर्फ विक्की निवासी अच्छेजा और विशाल निवासी रायल सिटी,अच्छेजा के रूप में हुई है।

 पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस और बिना नंबरप्लेट की बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 19 जून को पड़ोसी जीवन किशोर गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस के अनुसार इस मामलेमें मृतक की पुत्री की तहरीर पर बादलपुर कोतवाली में हत्या का प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना केबाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। हत्या के मामले मेंआरोपियों की गिरफ्तारी एक महत्वपूर्ण सफलता है। बरामद हथियारों और बाइक के संबंध में भी जांचकी जा रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है, ताकि यह पता लगायाजा सके कि वे पहले भी किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल रहे हैं या नहीं।

 एडीसीपी स्वतंत्रकुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायल आरोपियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती करायागया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और घटनासे जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें