भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 18 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ टूल किट वितरण कार्यक्रम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ, 17 लाख और महिलाओं को मिलेगा लाभ* भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे बुलंदशहर, रक्तदान शिविर में लिया भाग एजीआईएफ ऋण पर लाखों की सब्सिडी दिलाने का झांसा देकर सेना कर्मी से 10 लाख रुपये का फ्रॉड करने वाला आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेश तिवारी ने श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की पीएम मोदी के जन्मदिन पर स्याना सीएचसी में रक्तदान महोत्सव, विधायक पुत्र ने किया शुभारंभ बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बुलंदशहर में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती शिविर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने किया ₹17.97 लाख के विकास कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर स्वास्थ्य केंद्र पर किया फलों का वितरण बुलंदशहर में किसान दिवस आयोजित, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिकारियों को सौंपा 20 सूत्रीय मांग-पत्र
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

भू माफियाओं पर Noida Authority का बड़ा एक्शन

Noida Authority ने अधिसूचित भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सोरखा जाहिदाबाद में करीब 5,000 वर्गमीटर भूमि को कब्जामुक्त कराया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 21 | 2 मिनट पढ़ें
भू माफियाओं पर Noida Authority का बड़ा एक्शन

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सोरखा जाहिदाबाद में करीब 5,000 वर्गमीटर भूमि को कब्जामुक्त कराया।

Noida Authority ने अधिसूचित भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सोरखा जाहिदाबाद में करीब 5,000 वर्गमीटर भूमि को कब्जामुक्त कराया। यह कार्रवाई प्राधिकरण के वर्क सर्किल 6, भूलेख विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार ग्राम सोरखा जाहिदाबाद के खसरा संख्या-152 की अधिसूचित भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग की तैयारी की जा रही थी। कब्जाधारियों ने जमीन को घेरने के लिए प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल और मुख्य गेट लगाकर अवैध निर्माण कर लिया था। मामले की जानकारी मिलने पर प्राधिकरण ने अतिक्रमणकर्ताओं को दो-दो बार नोटिस जारी कर निर्माण हटाने के निर्देश दिए, लेकिन नोटिसों का कोई जवाब नहीं दिया गया।इसके बाद बुधवार को प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। अभियान में करीब 80 अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही। कार्रवाई के दौरान दो जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध बाउंड्रीवाल, गेट और अन्य निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।


प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि अधिसूचित एवं अधिग्रहीत भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या प्लाटिंग पूरी तरह गैरकानूनी है और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि भूमाफिया भोले-भाले लोगों को सस्ते प्लॉट का लालच देकर अवैध जमीन बेचने का प्रयास करते हैं, इसलिए लोग किसी भी जमीन की खरीद-फरोख्त से पहले उसकी वैधानिक स्थिति की पूरी जांच अवश्य करें।

नोएडा प्राधिकरण ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अवैध प्लाटिंग और कब्जों के खिलाफ प्राधिकरण का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। यदि कोई व्यक्ति अधिसूचित भूमि पर अवैध निर्माण करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार ध्वस्तीकरण और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read this

Noida Authority पर गंभीर आरोप, गांव बिशनपुरा का पानी फैक्ट्री को देने का विरोध - https://aajkamudda.com/Noida-Authority-पर-गंभीर-आरोप,-गांव-बिशनपुरा-का-पानी-फैक्ट्री-को-देने-का-विरोध

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष - https://aajkamudda.com/शनि-जयंती-पर-श्रद्धा-का-महासंगम,-Noida-में-गूंजेगा-जय-शनिदेव-का-उद्घोष

भारत शिक्षा एक्सपो-2026 के तृतीय संस्करण का India Expo Mart Greater noida में हुआ भव्य शुभारंभ - https://aajkamudda.com/भारत-शिक्षा-एक्सपो-2026-के-तृतीय-संस्करण-का-India-Expo-Mart-Greater-noida-में-हुआ-भव्य-शुभारंभ

Greater noida जिलाधिकारी ने शाहबेरी स्थित कंपोजिट शॉप नंबर-1 का किया औचक निरीक्षण - https://aajkamudda.com/Greater-noida-जिलाधिकारी-ने-शाहबेरी-स्थित-कंपोजिट-शॉप-नंबर-1-का-किया-औचक-निरीक्षण

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें