भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

मई में चार बार में छह रुपये महंगी हुई CNG

राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में मंगलवार को CNG दो रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 13 | 1 मिनट पढ़ें
मई में चार बार में छह रुपये महंगी हुई CNG

 CNG दो रुपये प्रति किलोग्राम महंगी 

राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में मंगलवार को CNG दो रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई।दिल्ली और आसपास के शहरों में CNG की आपूर्ति करने वाली सिटी गैस वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैसलिमिटेड के अनुसार, दिल्ली में अब एक किलोग्राम सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये हो गई है। पहलेइसकी कीमत 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

दूसरे शहरों में भी CNG के दाम में दो रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि की गई है।CNG की कीमतों में इस महीने यह चौथी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को इसके दाम दो रुपयेऔर 17 मई तथा 23 मई को एक-एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाये गये थे। इस प्रकार चार बार में इसकेदाम छह रुपये बढ़ गये हैं।दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में एक किलोग्राम CNGआज से 91.70 रुपये का हो गया है।गुरुग्राम में इसकी कीमत अब 88.12 रुपये हो गई है।अब मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में CNG 91.58 रुपये प्रति किग्रा, रेवाड़ी में 87.70 रुपये,करनाल में 87.43, कैथल में 88.43 रुपये तथा कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में 94.42 रुपये प्रतिकिग्रा के भाव मिलेगी।

अजमेर, पाली और राजसमंद में अब सीएनजी की कीमत 92.44 रुपये, मोहाबा, बांदा और चित्रकूट में89.42 रुपये, हापुड़ में 92.70 रुपये तथा गौतमबुद्ध नगर में 91.70 रुपये और ग्रेटर नोएडा में 91.70रुपये प्रति किलोग्राम होगी।उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट के बीच आपूर्ति बाधित होने से घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजलऔर सीएनजी की खुदरा कीमतों में लगातार वृद्धि की जा रही है।

 गत 15 मई से अब तक पेट्रोल कीकीमत 7.35 रुपये और डीजल की 7.53 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें