भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर में महाविद्यालय संस्थापक सत्यप्रकाश गोयल की पुण्यतिथि पर हवन-पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ हाइकू : तीन पंक्तियों में ठहरा हुआ पूरा संसार कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, रात्रि में रेडियम से होगी पहचान यूपी एमएलसी चुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी, छह सीटों पर ‘पेंच’ कांवड़ यात्रा से पहले आहार अम्बकेश्वर मंदिर परिसर का क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण जाैनपुर में 40 वर्षों की परंपरा के साथ निकली बोल बम कांवरिया संघ की भव्य शोभायात्रा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु जिला प्रशासन द्वारा जनपद में कांवड़ यात्रा को लेकर इंतजाम चाक-चौबंद जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा बुलंदशहर, विकास को मिलेगी नई उड़ान 11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का होगा आयोजन अरनिया पुलिस ने कांवड़ियों को वितरित की खीर-फल
Advertisement Space 970x250
Delhi NCR

मोदी सरकार के 12 वर्ष राष्ट्र उत्थान एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहे - कलराज मिश्र

नोएडा। भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमितराज दीक्षित के संयोजन एवं पंडित राजेंद्र शर्मा एड प्रदेश उपाध्यक्ष/ प्रभारी मेरठ जोन के आयोजन में सेक्टर 21स्टेडियम नोएडा में स्थित कैफे के अंतर्गत संगठन की मेरठ जोन स्तरीय संगठन विस्तार समीक्षा बैठक

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 22 Jun 2026, 01:09 PM | Views: 0
मोदी सरकार के 12 वर्ष राष्ट्र उत्थान एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहे - कलराज मिश्र

नोएडा।  भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमितराज दीक्षित के संयोजन एवं पंडित राजेंद्र शर्मा एड प्रदेश उपाध्यक्ष/ प्रभारी मेरठ जोन के आयोजन में सेक्टर 21स्टेडियम नोएडा में स्थित कैफे के अंतर्गत संगठन  की मेरठ जोन स्तरीय संगठन विस्तार समीक्षा बैठक एवं केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया,

इस आयोजन में मुख्य अतिथि केरूप में हिमाचल एवं राजस्थान के पूर्व राज्य पाल भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र द्वारा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक चेतनामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित द्वारा सहभागिता की गई।इस अवसर पर सामाजिक चेतना मंच के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए,राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने कहा कि,कलराज मिश्र जी के मुख्य संरक्षण में सामाजिक चेतनामंच भारत के 28 प्रदेशों में संचालित है,संगठन का संचालन कलराज मिश्र जी के मुख्य संरक्षण में संचालित 25 सदस्यीय संरक्षक मंडल से परामर्श करके मेरी अध्यक्षता में किया जाता है,इस संरक्षक मंडल में डॉक्टर दिनेश शर्मा सांसद राज्यसभा एवं पूर्व उप मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश,अपर मुख्य संरक्षक हैं,श्रीमती बेबी रानी मौर्य ( मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार)तथा पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं पूर्व सांसद गण सर्वश्री राजवीर सिंह राजू भइया,डॉक्टर अशोक वाजपेई,प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी,पूर्व अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सुरेश चंद्रा,पूर्व पुलिस महानिदेशक गण सर्वश्री जी एल शर्मा,ओपी दीक्षित आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।              

 श्री दीक्षित ने बताया कि,संगठन के अंतर्गत सभी धर्म एवं पंथ की 36 बिरादरियों के जातीय संगठन राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर समाहित है,जो राष्ट्र की एकता और अखंडता एवं चतुर्मुखी विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहकर एक समरस समाज की स्थापना का कार्य भाजपा के मूल सिद्धांत सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास,सबका प्रयास,का पूर्णतः अनुशरण कर कररहे है।

 केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि कलराज मिश्र ने कहा कि,मोदी सरकार के 12 वर्ष राष्ट्र उत्थान एवं गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं,इस कार्यकाल  में भारत के संविधान मैं परिवर्तन कर धारा 370 हटाकर एक देश एक झंडा एक कानून लागू करके भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण ता प्रदान कर ,देश की अर्थ व्यवस्था विश्व में चौथे पायदान पर पहुंचाई जा चुकी है,सीमाओं की सुरक्षा के लिए कटीले तारों की बाउंड्री लगाके,सीमा तक सैनिकों के आवागमन के लिए नए सुगम मार्ग तैयार करके,डी आर डी ओ के माध्यम से अति घातक आधुनिक अस्त्र- शस्त्र एवं मिसाइलों का निर्माण कराकर राफेल जैसे लड़ाकू विमान उपलब्ध कराकर भारतीय सेना को अत्यधिक मजबूती प्रदान की गई है,इस के साथ - साथ संपूर्ण भारत वर्ष में एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक राष्ट्रीय मार्गो,एवं प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़को का जाल इस कार्यकाल में बिछाकर,दर्जनों नए एयरपोर्ट निर्मित कर और वंदे भारत जैसी सुपर फास्ट ट्रेन कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक चलाकर, आम नागरिकों को यातायात के सुगम साधन उपलब्ध कराए गए है,यह ही नहीं दर्जनों मेडिकल कॉलेज स्थापित कर , और आयुष्मान भारत योजना लाकर नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य व्यवस्था प्रदान की गई है।          

 श्री मिश्र ने बताया कि अंत्योदय योजना लाकर 80 करोड़ देश वासियों को भोजन की व्यवस्था के लिए  ,गरीबों को आवास प्रदान कर ने के उद्देश्य से एवम ,हर घर शौचालयों का निर्माण एवं हर घर नल और नल में निर्मल जल, उज्ज्वला, स्व रोजगार , किसान सम्मान निधि जैसी सैकड़ों योजनाएं संचालित कर इस कार्यकाल में राष्ट्र विकास एवं गरीब कल्याण के कार्य किए गए हैं,देश की ५० प्रतिशत आबादी वाली मातृ शक्ति को सम्मान एवम उनके अधिकार प्रदान कर ने के लिए नारी बंदन विधेयक लाकर विश्व पटल पर भारत की एक अनूठी छवि स्थापित की गई है।                                                       

इस आयोजन में संगठन के अंग केरूप में संचालित भारतीय अल्प संख्यक कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शहाब अहमद,ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय महासचिव राजेश दिवेदी,उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्षवैभव मिश्रा,प्रदेश महासचिव ध्रुव शर्मा एड,दिल्ली प्रदेश सचिव मनीष शर्मा,जोन अध्यक्ष राजनारायण शुक्ला,भारतीय वेश्य एकता मंच के प्रदेश महासचिव दिल्ली संजय गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी उपस्थित रहे

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें