भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर में महाविद्यालय संस्थापक सत्यप्रकाश गोयल की पुण्यतिथि पर हवन-पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ हाइकू : तीन पंक्तियों में ठहरा हुआ पूरा संसार कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, रात्रि में रेडियम से होगी पहचान यूपी एमएलसी चुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी, छह सीटों पर ‘पेंच’ कांवड़ यात्रा से पहले आहार अम्बकेश्वर मंदिर परिसर का क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण जाैनपुर में 40 वर्षों की परंपरा के साथ निकली बोल बम कांवरिया संघ की भव्य शोभायात्रा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु जिला प्रशासन द्वारा जनपद में कांवड़ यात्रा को लेकर इंतजाम चाक-चौबंद जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा बुलंदशहर, विकास को मिलेगी नई उड़ान 11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का होगा आयोजन अरनिया पुलिस ने कांवड़ियों को वितरित की खीर-फल
Advertisement Space 970x250
Uttar Pradesh

मेरठ :भीषण गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।

14 जनपदों में कन्ट्रोल रूम सक्रिय, शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 29
मेरठ :भीषण गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।

14 जनपदों में कन्ट्रोल रूम सक्रिय, शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश।

मेरठ प्रबन्ध निदेशक श्री रवीश गुप्ता(IAS) ने भीषण गार्मी को देखते हुए पश्चिमांचल डिस्कांम के अन्तर्गत आने वाले 14 जनपदों मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड, बुलन्दशहर, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, रामपुर एवं अमरोहा के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाऐ रखने के निर्देश दिये हैं। उन्हानें  कहा है कि किसी भी प्रकार के ब्रेकडाउन अथवा विद्युत आपूर्ति में व्यवधान की सूचना प्राप्त होने पर, तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए, विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जाये।

उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रबन्ध निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्युत व्यवधान के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाऐगी। उन्होंने बिजलीघरों पर, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि ब्रेकडाउन की स्थिति मे तुरन्त मरम्मत कार्य कर, विद्युत आपूर्ति सामान्य की जा सके। साथ ही विद्युत कार्यशाला मण्डल और विद्युत भंडारो के बीच बेहतर समन्वय स्थापित रखने पर भी जोर दिया जिससे क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जा सके।

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जनपदवार नियंत्रण कक्ष स्थापित है, जहाॅ उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। जनपदवार स्थापित नियंत्रण कक्ष के नम्बरों का विवरण निम्नलिखित हैं।जनपद का नाम   मोबाईल नं0

मेरठ 9193330312
बगपत 919330171
गौतमबुद्धनगर(नोएडा)
9193301659, 0120-2970431
गाजियाबाद9193320115
बुलन्दशहर9193302137
हापुड़ 9193319903
सहारनपुर 9193330422
मुजफ्फरनगर9193331304
शामली 9193330951
मुरादाबाद9193300109सम्भल 9193300411
अमरोहा 9193331320
बिजनौर 9193331324
रामपुर9193300636

 प्रबन्ध निदेशक ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि किसी स्थान पर विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो कृपया धैर्य बनाए रखें तथा विद्युत विभाग का सहयोग करें। विभागीय कर्मचारी भीषण गर्मी एवं कठिन परिस्थितियों में लगातार कार्य कर, विद्युत आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने में लगे हुए हैं ।

उपभोक्ताओं का सहयोग एवं संयम, विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में, महत्वपूर्ण साबित होगा। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि आवश्यकता होने पर ही विद्युत उपकरणों का प्रयोग करें।

Read this

Noida ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या - https://aajkamudda.com/Noida-ताबड़तोड़-फायरिंग-कर-युवक-की-हत्या

Delhi-NCR में तीन दिवसीय परिवहन हड़ताल(Transport Strike )शुरू - https://aajkamudda.com/Delhi-NCR--में-तीन-दिवसीय-परिवहन-हड़तालTransport-Strike-शुरू

CM Yogi ने उद्योगों को दी नई सौगात, कई कंपनियों को आवंटन पत्र वितरित - https://aajkamudda.com/CM-Yogi-ने-उद्योगों-को-दी-नई-सौगात,-कई-कंपनियों-को-आवंटन-पत्र-वितरित

मेरठ :भीषण गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। - https://aajkamudda.com/मेरठ-:भीषण-गर्मी-में-निर्बाध-विद्युत-आपूर्ति-सुनिश्चित-करने-के-निर्देश।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें