भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 August 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बुलंदशहर में महाविद्यालय संस्थापक सत्यप्रकाश गोयल की पुण्यतिथि पर हवन-पूजन के साथ नए सत्र का शुभारंभ हाइकू : तीन पंक्तियों में ठहरा हुआ पूरा संसार कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, रात्रि में रेडियम से होगी पहचान यूपी एमएलसी चुनाव में बढ़ी सियासी सरगर्मी, छह सीटों पर ‘पेंच’ कांवड़ यात्रा से पहले आहार अम्बकेश्वर मंदिर परिसर का क्षेत्राधिकारी ने किया निरीक्षण जाैनपुर में 40 वर्षों की परंपरा के साथ निकली बोल बम कांवरिया संघ की भव्य शोभायात्रा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु जिला प्रशासन द्वारा जनपद में कांवड़ यात्रा को लेकर इंतजाम चाक-चौबंद जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा बुलंदशहर, विकास को मिलेगी नई उड़ान 11 से 13 अगस्त तक इंडिया एक्सपो मार्ट में इंडिया बायोएनर्जी एंड टेक एक्सपो-2026 का होगा आयोजन अरनिया पुलिस ने कांवड़ियों को वितरित की खीर-फल
Advertisement Space 970x250
Delhi NCR

शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष

Noida धर्म, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम 16 मई को Noida में देखने को मिलेगा। श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में शनि जयंती एवं शनि अमावस्या महोत्सव का आयोजन किया जाएगा ।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:55 PM | Views: 13
शनि जयंती पर श्रद्धा का महासंगम, Noida में गूंजेगा जय शनिदेव का उद्घोष

श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में होगा अष्टकुंडीय शनि महायज्ञ, भजन संध्या और विशाल भंडारा

Noida धर्म, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम 16 मई को नोएडा में देखने को मिलेगा। श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर में शनि जयंती एवं शनि अमावस्या महोत्सव का आयोजन किया जाएगा ।

यमुना पुस्ता मार्ग स्थित सेक्टर-14ए के इस प्राचीन मंदिर में शनिवार को दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों, वैदिक मंत्रोच्चार, भजन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। महोत्सव की जानकारी देने के लिए बृहस्पतिवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष ठाकुर मानसिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत तड़के सुबह 3:30 बजे दिव्य श्री शनि अभिषेक से होगी। इसके बाद प्रातः 5:30 बजे मंगल आरती आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक प्रसिद्ध विद्वान आचार्य पुष्कर चंद्र भट्ट के सान्निध्य में अष्टकुंडीय श्री शनि महायज्ञ संपन्न होगा, जिसमें देशभर से श्रद्धालु भाग लेंगे। वहीं सुबह 10:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी।

समिति के मंत्री राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शाम 7 बजे से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में बदल जाएगा। भव्य संध्या महाआरती, मनमोहक झांकियां और भजन संध्या कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेंगी। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है और सुरक्षा व श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इस धार्मिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री के. पी. एस. मलिक तथा अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा विधायक पंकज सिंह शामिल होंगे। श्री शनि सेवा समिति ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित महोत्सव में पहुंचकर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Read this

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व CM Akhilesh Yadav के भाई Parteek Yadav यादव का निधन - https://aajkamudda.com/समाजवादी-पार्टी-के-प्रमुख-और-उत्तर-प्रदेश-के-पूर्व-CM-Akhilesh-Yadav-के-भाई-Parteek-Yadav--यादव-का-निधन

Noida समय पर इलाज और सावधानी से बचेगी हंता वायरस से जान - https://aajkamudda.com/Noida-समय-पर-इलाज-और-सावधानी-से-बचेगी-हंता-वायरस-से-जान

Noida पिज्जा बेस पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार - https://aajkamudda.com/Noida-पिज्जा-बेस-पर-थूकने-का-वीडियो-वायरल,-आरोपी-कर्मचारी-गिरफ्तार

Noida :बढ़ती गर्मी से बिगड़ रही सेहत, डिहाइड्रेशन और वायरल के मरीजों से अस्पतालों में बढ़ी भीड़ https://aajkamudda.com/Noida:बढ़ती-गर्मी-से-बिगड़-रही-सेहत,-डिहाइड्रेशन-और-वायरल-के-मरीजों-से-अस्पतालों-में-बढ़ी-भीड़

Tags:

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें