भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जब कैमरा बंद होता है, तब नायक शुरू होता है बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में AAG, रातभर धधकती रहीं दुकानें

उत्तर-पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क स्थित फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार देर रात भीषण AAG लगने से हड़कंप मच गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jun 2026, 01:56 PM | Views: 17 | 2 मिनट पढ़ें
शास्त्री पार्क फर्नीचर मार्केट में AAG, रातभर धधकती रहीं दुकानें

शास्त्री पार्क स्थित फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार देर रात भीषण AAG लगने से हड़कंप

नई दिल्ली, । उत्तर-पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क स्थित फर्नीचर मार्केट में शुक्रवार देररात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी मार्केटधुएं और ऊंची लपटों की चपेट में आ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गयाऔर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

जानकारी के मुताबिक, रात 11:57 बजे फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली। सूचनामिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गईं। आग की भयावहता को देखते हुएलगातार अतिरिक्त संसाधन भेजे गए। रात करीब 1:20 बजे तक 23 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचचुकी थीं और आग पर काबू पाने के लिए अभियान लगातार जारी था।दमकल विभाग के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर डी.बी. मुखर्जी के अनुसार, फर्नीचर मार्केट में बड़ी मात्रा मेंज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। लकड़ी, फोम, प्लास्टिक और अन्य सामान के कारण आग तेजी सेफैलती चली गई और कुछ ही समय में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। हालात को देखते हुए आगको ‘मीडियम कैटेगरी फायर’ घोषित किया गया।


आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। संकरी गलियों और लगातार उठ रहीतेज लपटों के बीच राहत और बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण बना रहा। आग की वजह से आसपास के इलाके मेंधुएं का गुबार फैल गया, जिससे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरानप्रशासन और राहत कार्य को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। हालात इतने तनावपूर्ण हो गएकि कुछ लोगों ने दमकल विभाग की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीममौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।

फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, प्रारंभिक अनुमान केमुताबिक आग से काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं,जिससे कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Read this

Noida ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक की हत्या - https://aajkamudda.com/Noida-ताबड़तोड़-फायरिंग-कर-युवक-की-हत्या

Delhi-NCR में तीन दिवसीय परिवहन हड़ताल(Transport Strike )शुरू - https://aajkamudda.com/Delhi-NCR--में-तीन-दिवसीय-परिवहन-हड़तालTransport-Strike-शुरू

CM Yogi ने उद्योगों को दी नई सौगात, कई कंपनियों को आवंटन पत्र वितरित - https://aajkamudda.com/CM-Yogi-ने-उद्योगों-को-दी-नई-सौगात,-कई-कंपनियों-को-आवंटन-पत्र-वितरित

मेरठ :भीषण गर्मी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। - https://aajkamudda.com/मेरठ-:भीषण-गर्मी-में-निर्बाध-विद्युत-आपूर्ति-सुनिश्चित-करने-के-निर्देश।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें