भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

अवैध निर्माणों के खिलाफ बीकेडीए का बड़ा अभियान, दो निर्माण सील

बुलन्दशहर। बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) ने सोमवार को बदनौरा रोड स्थित ग्राम काजीमपुरम में बिना मानचित्र स्वीकृति के विकसित किए जा रहे दो निर्माणों को पुलिस बल व होमगार्ड्स की मौजूदगी में सील कर दिया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 22 Jun 2026, 11:23 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
अवैध निर्माणों के खिलाफ बीकेडीए का बड़ा अभियान, दो निर्माण सील

सोनू (पवनेश कौशिक) आज का मुद्दा

बुलन्दशहर। बुलन्दशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण (बीकेडीए) ने सोमवार को बदनौरा रोड स्थित ग्राम काजीमपुरम में बिना मानचित्र स्वीकृति के विकसित किए जा रहे दो निर्माणों को पुलिस बल व होमगार्ड्स की मौजूदगी में सील कर दिया। इनमें जे.आर. कॉन्वेंट स्कूल के निकट लगभग 1000 वर्गमीटर क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण तथा श्री जशवीर द्वारा लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण शामिल हैं।


यह कार्रवाई सक्षम प्राधिकारी के निर्देश पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण के सचल दल द्वारा स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में की गई। बीकेडीए की नवागत उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार के निर्देशन में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत लोगों से बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण न करने तथा अवैध कॉलोनियों में भूखंड खरीदने से बचने की अपील की गई है। 

प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
 

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें