भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 08 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर बिजली चोरों के विरुद्ध बिजली विभाग का एक्शन जारी, 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े ग्राम रवानी कटीरी में 16 अक्टूबर को निकलेगी भव्य माँ काली शोभायात्रा, राजनीति के शीर्ष पर 25 साल: सीएम से पीएम तक नरेंद्र मोदी का सफर शनि अमावस्या और पितृ अमावस्या पर होगा महायज्ञ, भजन संध्या व भव्य झांकियों का आयोजन ईपीएफओ की नई पहलों को लेकर आईआईए के पदाधिकारियों के साथ बैठक यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

दादरी नगर पालिका परिषद में 'विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान' के तहत जागरूकता बैठक संपन्न

दादरी नगर पालिका परिषद में 'विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान' के तहत जागरूकता बैठक संपन्न

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 24 Jun 2026, 02:52 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
दादरी नगर पालिका परिषद में 'विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान' के तहत जागरूकता बैठक संपन्न

​दादरी, गौतमबुद्धनगर | 24 जून 2026

​नगर पालिका परिषद दादरी के सभागार में आज 'विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान' के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता पंडित ने की और कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी श्रीमती शालिनी गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

​बैठक का मुख्य उद्देश्य मानसून के दौरान फैलने वाले संचारी रोगों की रोकथाम और जन-जागरूकता को प्रभावी बनाना था। इस अवसर पर सामूहिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से आए डॉ. संजय कुमार ने उपस्थित सभी सदस्यों को मलेरिया, फाइलेरिया और अन्य संचारी रोगों के कारणों, लक्षणों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से 'दस्तक अभियान' के माध्यम से घर-घर जाकर रोगों के प्रति सतर्कता बरतने और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया।

​नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता पंडित ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और संचारी रोगों को रोकने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। अधिशासी अधिकारी श्रीमती शालिनी गुप्ता ने पालिका के स्वच्छता अभियान को और अधिक गति देने और जलभराव जैसी समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

​इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद गण संगीता रावल, कविता, आर.के. चौधरी, ज्ञान सिंह रावल, आदेश भाटी, नईम बैटरी, हारून, आरिफ, प्रमोद, मोहित विकल, सुमित भारती, हरीश भाटिया सहित पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें