भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 09 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
स्याना: कांग्रेस जिला महासचिव समेत कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट अभेद्य सुरक्षा का नया युग: आधुनिक सैन्य तकनीकों का महा-समन्वय त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें, रामघाट थाने में पीस कमेटी की बैठक राजनीति में नई पीढ़ी आए, लेकिन नई सोच के साथ आसमान के प्रहरी — भारतीय वायुसेना अलविदा, नाना! भारतीय सिनेमा के बेताज बादशाह और अनूठे अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक का हल्लाबोल, ऊंचागांव बिजलीघर का घेराव बुलंदशहर में 21 अस्पतालों का औचक निरीक्षण, एक सील और छह को नोटिस इलाज का दावा या बीमारी का सौदा? 73 वे रामलीला महोत्सव का आगाज़ भूमि पूजन के साथ हुआ शुरु, मुख्य अतिथि रहे नरेंद्र सिंह नागर
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

पुलिस ने बरामद किया नवविवाहिता का लहुलुहान शव

स्याना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम हाजीपुर स्थित मकान से पुलिस ने नवविवाहिता का रक्त रंजित शव बरामद कर शव का पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 28 Jun 2026, 09:47 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
पुलिस ने बरामद किया नवविवाहिता का लहुलुहान शव

स्याना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम हाजीपुर स्थित मकान से पुलिस ने नवविवाहिता का रक्त रंजित शव बरामद कर शव का पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि डॉयल 112 के माध्यम से थाना स्याना पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हाजीपुर में पति के द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गई है।  

सूचना पर तत्काल स्याना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मौके पर पहुंचने पर यह जानकारी हुई कि पति मोनू पुत्र खेमचन्द ने अपनी पत्नी गीता की आपसी विवाद में गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। बताया गया कि दोनों के बीच आपसी विवाद था तथा दोनों की शादी को करीब 7 माह ही हुए थे। मृतका के शव का पंचायतनामा भर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। फील्ड यूनिट भी घटनास्थल पर पहुंची तथा स्याना के पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकरन सिंह स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर उपस्थित रहे। एसपी सिटी ने बताया कि अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। ग्रामीणों के मध्य चर्चा के मुताबिक कि मोनू व गीता में शुक्रवार को किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ था। मृतका गीता के भाई चंद्रकांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ घनसूरपुर से यहां हाजीपुर पहुंचे। बताया कि मोनू गीता के साथ मारपीट करता था तथा वह शराबी किस्म का व्यक्ति है। 

चंद्रकांत ने कहा कि जिस प्रकार उसकी बहन की गला काटकर हत्या की गई है, इसी प्रकार हत्यारे को भी सजा मिलनी चाहिए। मृतका की माता प्रेमवती देवी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गीता को सभी ने खींच-खींचकर मारा तथा गला काटकर हत्या कर दी गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरुरी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पुलिस घटना की गहराई में जाने के लिए गीता के मायके वालों से आवश्यक जानकारी जुटाने की कवायद कर रही है। सीओ आर के सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा सभी आवश्यक अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
 

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें