भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 28 October 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का किया मासिक निरीक्षण सजना है मुझे सजना के लिए — करवा चौथ, सोलह श्रृंगार में लिखा गया सनातन प्रेम का अमर महाकाव्य ऑपरेशन मुस्कान के तहत कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी सफलता, 1 घंटे में 2 गुमशुदा बच्चियों को सकुशल बरामद किया रिसिया पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, क्षतिग्रस्त व्हीलचेयर ठीक कराकर दिव्यांग बुजुर्ग को पहुंचाया सुरक्षित गंतव्य तक खुर्जा में होटल में हंगामा, पुलिस ने युवती समेत कई लोगों को हिरासत में लिया खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ, डीएम ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना AB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में स्याना में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामायण पाठ और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद में आयोजित हुए धार्मिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर का सेक्टर-52 में भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी के मेरठ कार्यालय पर पदभार ग्रहण कार्यक्रम में जाते समय भाजपा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में सेक्टर-52 स्थित सामुदायिक केंद्र (बारात घर) में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 01 Jul 2026, 10:21 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर का सेक्टर-52 में भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी के मेरठ कार्यालय पर पदभार ग्रहण कार्यक्रम में जाते समय भाजपा नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान के नेतृत्व में सेक्टर-52 स्थित सामुदायिक केंद्र (बारात घर) में भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ श्री नवाब सिंह नागर जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिम श्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की शक्ति हैं, उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की डबल इंजन की सरकार की सभी उपलब्धियों एवं योजनाओं को जन जन पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आव्हान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए   महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में पश्चिम क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा भाजपा की जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने एवं आगामी कार्यक्रमों में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आग्रह किया।इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम उत्साह, ऊर्जा एवं संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बना।


स्वागत कार्यक्रम मेंगोपाल कृष्ण अग्रवाल, विनोद त्यागी,अशोक श्रीवास्तव जुगराज चौहान, योगेंद्र शर्मा, ओमबीर अवाना, चंदगीराम यादव,अमित त्यागी, संजय बाली, महेश अवाना, विनोद शर्मा, राजकुमार बंसल, अशोक मिश्रा, गिरिजा सिंह, डिंपल आनंद,उमेश त्यागी, प्रमोद बहल, राजेंद्र अवाना  , इंदर यादव, नरेश शर्मा, प्रज्ञा पाठक, धर्मेंद्र गुप्ता, पंकज झा, बबलू यादव, भूपेश चौधरी, मुख्तियार प्रजापति, करतार चौहान, मनीष वाल्मीकि, हरिओम जाटव, राजकुमार झा, अरुण चौहान, नीरज चौधरी, प्रदीप चौहान, गौतम शर्मा, दीनबंधु कुमार, मनीष तिवारी, रामकिशन यादव, सत्यनारायण महावर, अर्पित मिश्रा, राहुल शर्मा, ब्रजवीर महावीर प्रमुख, मुक्तानंद शर्मा, घनश्याम यादव, रवि यादव, साईमा, मोनिका श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा, मधु, गुड़िया, रामेश्वर यादव, इंद्रावती गौर, लाईमा, ज्योति सक्सेना, प्राची शर्मा, उषा किशोर, निमिशा, दीपाली दीक्षित, लालिमा, विनोद जादौन, केपी सिंह राघव, सामाजिक संगठनों सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें